बदमाशों ने गाड़ी को कई बार टक्कर माकर क्षतिग्रस्त करने के बाद वारिसपुरा की तरफ भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Jhunjhunu Crime News: झुंझुनूं शहर के वारिसपुरा रोड पर रेलवे फाटक के पास रुपए के लेनदेन को लेकर व्यापारी की कार को जीप से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार देरवाला गांव के रहने वाले बबलू और पंकज ज्वैलरी और पिग फार्म का कारोबार करते हैं। बुधवार शाम को कार से वारिसपुरा रोड पर रेलवे फाटक के पास खड़ा कर सब्जी लेने गए। इसी दौरान समसपुर की तरफ से कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने कार को टक्कर मारनी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने गाड़ी को कई बार टक्कर माकर क्षतिग्रस्त करने के बाद वारिसपुरा की तरफ भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
कोतवाली थानाधिकारी हरजिंद्ररसिंह ने बताया कि आपस में रुपए के लेनदेन के मामले को लेकर आपस में झगड़ा हुआ है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। अभी तक किसी भी तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
पीड़ित पंकज ने बताया कि एक महीने से सोनू, राहुल कालेर, अंकित मोटसरा, हितेश मिल सहित अन्य बदमाश उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहे थे। इन्होंने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा।
बुधवार शाम को कार को टक्कर मारकर जान से मारने का इरादा था। लेकिन कार से से बाहर चले जाने की वजह से वह बच गया। वहीं, बबलू ने बताया कि उनका एक पिग फार्म है और झुंझुनू के फुटला बाजार व देरवाला गांव में ज्वैलरी की दुकानें हैं। एक महीने से बदमाश फिरौती मांग रहे थे। पैसे नहीं देने पर हमें धमकियां मिल रही थी।