
पिलानी(झुंझुनूं) . पुलिस ने बुधवार कस्बे में जुआ का बड़ा अड्डा पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 18 जनों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख 76 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। कार्रवाई चिड़ावा पुलिस उप अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में लुहारू रोडके पास स्थित एक मकान में की गई।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मकान बंद कर जुआ खेला जा रहा था।
इस पर पुलिस ने वहां से दिल्ली निवासी सुशील कुमार, भरतलाल महाजन, पिलानी निवासी रोहिताश, बालकिशन, खैराती, सिंघाना निवासी जितेन्द्र, सूरजगढ़ निवासी बुद्धराम, संतोष, ताराचंद, सिंघाना के पिठौला निवासी विक्रम अहीर, झुंझुनूं निवासी तौफिक, ढाणी हुक्मा के विक्रम, पिलानी निवासी जितेन्द्र एवं रूपेश, मोकडो सिंधाना निवासी रामावतार, रूपसिंह, श्रवण कुमार एवं विजय को गिरफ्तार कर एक लाख 76 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से छह बाइक और कार भी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान पिलानी थानाधिकारी मदनलाल कडवासरा और मंड्रेला थानाधिकारी प्रमोद कुमार व पुलिस टीम साथ थी।
---------------------------------------------
जुआ खेलते दो गिरफ्तार
मंडावा. ताश पत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेलते पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एसएचओ राकेश कुमार मीणा ने बताया कि वार्ड 14 निवासी खालिक लीलगर व वार्ड 11 का वाहिद बुधवार को मोचियों का कुआं के पास ताश पर जुआ खेलते हुए पाए गए। जिनको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1140 रूपए नगद तथा ताश पत्ती की जोड़ी बरामद की गई।
------------------------------------------------
युवती के अपहरण का आरोप
मुकुंदगढ़.युवती को जबरन जीप में डालकर अपहरण कर ले जाने के आरोप में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गांव कसेरू निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है कि उसकी भतीजी 11 जुलाई को दोपहर खेत स्थित मकान से खेत में घुसी गाय को भगाने के लिए रास्ते के पास गई थी। इस दौरान जीप में सवार होकर आए मलसीसर के मेहरादास निवासी अंकित जांगिड़ व अन्य आरोपित उसको जबरन जीप में डालकर अपहरण कर भाग गए। इस संबंध में युवती के परिजनों ने13 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झुंझुनूं में भी परिवाद दिया था।
----------------------------------------------------
वारंटी गिरफ्तार
मंडावा. पुलिस ने बुधवार को एक वांरटी को गिरफ्तार किया। एसएचओ राकेश कुमार मीणा ने बताया कि कस्बे के मनोहरसिंह चैक बाउंस मामले में न्यायालय में पेशी पर नही जा रहे थे। जिस पर न्यायालय एमजेएम झुझुनूं द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया हुआ जिसको गिरफ्तार किया।