झुंझुनू

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, झुंझुनूं में मिनी बस-स्कॉर्पियों की टक्कर में 5 की मौत, 15 घायल

Jhunjhunu Horrific Accident : राजस्थान के झुंझुनूं के सिंघाना के थली गांव के पास एक मिनी बस और स्कॉर्पियों की टक्कर में 5 की मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में करीब 15 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

less than 1 minute read
झुंझुनूं के सिंघाना के थली गांव में बड़ा सड़का हादसा

Jhunjhunu Horrific Accident : राजस्थान में सड़क हादसे रु​क नहीं रहे हैं। रविवार को ही झुंझुनूं जिले के एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज सोमवार को झुंझुनूं जिले के सिंघाना में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार को मिनी बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में हुए भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 2 लोगों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया

यह सड़क दुर्घटना झुंझुनूं के सिंघाना के थली गांव के पास हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुच गई। दुर्घटना स्थल के हालात देख पुलिस टीम अलर्ट हो गई। घायलों को सिंघाना अस्पताल पहुंचा दिया है, जबकि भीषण टक्कर में मारे गए शवों को पोस्टमार्टम के लिए खेतड़ीनगर केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने में सामने से स्कॉर्पियो और मिनी बस भिड़ गई।

यह भी पढ़ें -

Published on:
06 May 2024 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर