झुंझुनू

‘215 मीटर गहराई पर लिफ्ट टकराई तो सभी के पैर टूटे… दर्द से कराहने लगे’ हादसे के शिकार अफसरों ने बताई आपबीती

Rajasthan Lift Collapse : हादसा बहुत ही भयानक था। हम सब दर्द से कराह रहे थे लेकिन एक दूसरे को हिम्मत भी दे रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2024, 10:15 AM IST
Ramesh Narayan Singh
जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती खेतड़ी माइंस के सीनियर मैनेजर रमेश नारायण सिंह

Khetri Mine Accident : झुंझुनूं। खेतड़ी के कोहिलाना में मांइस के निरीक्षण के दौरान लिफ्ट टूटने पर हादसे का शिकार हुए मुख्य प्रबंधक करण सिंह गहलोत का जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गहलोत ने हादसे की आपबीती बताते हुए कहा कि हम सब 15 लोग लिफ्ट में थे और लिफ्ट चल रही थी। मैं हमेशा लिफ्ट से खदान में आता जाता रहता हूं तो मुझे लिफ्ट की सामान्य स्पीड के बारे में पता था। लिफ्ट खदान में जा रही थी और कुछ देर बाद मुझे महसूस हुआ कि लिफ्ट की गति बढ़ गई है और तेजी से नीचे जा रही है।

215 मीटर की गहराई पर तेज धमाके के साथ लिफ्ट एक जगह टकराई। लिफ्ट में सवार जितने भी अधिकारी थे लगभग सभी के पैरों व अन्य अंगों में फ्रेक्चर हो चुका था। मेरे पैरों में भी फ्रेक्चर हो चुका था लेकिन हिम्मत नहीं हारी और खदान में 30 मीटर पर सीढ़ियों के रास्ते घिसटते सेफ जोन में आए और वहां लगे ऑटो फोन से हादसे की सूचना दी। इसके बाद अलर्ट मोड पर आई कंपनी की आपातकालीन सेवाओं ने हमे संभाल लिया।

बहुत ही भयानक था हादसा

अस्पताल में ही भर्ती सीनियर मैनेजर ने बताया कि हादसा बहुत ही भयानक था। हम सब दर्द से कराह रहे थे लेकिन एक दूसरे को हिम्मत भी दे रहे थे। कुछ देर बाद खदान में मौजूद स्टाफ ने हमें संभाला।

Updated on:
16 May 2024, 10:15 AM IST
Published on: