झुंझुनू

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 : झुंझुनूं में दस साल बाद कांग्रेस की जीत, बृजेन्द्र ओला ने भाजपा के शुभकरण चौधरी को 18235 वोटों से हराया

कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र ओला दिग्गज किसान नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के बेटे हैं। शीशराम यहां से चार बार सांसद रहे।

less than 1 minute read

Jhunjhunu Lok Sabha Chunav Result 2024 : झुंझुनूं. झुंझुनूं में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला ने भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को 18 हजार 235 वोटों से हराया है। चुनाव में कांग्रेस के बृजेंद्र ओला को कुल 5 लाख 53 हजार 1 68 और शुभकरण चौधरी को 5 लाख 34 हजार 933 वोट मिले हैं। झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस दस साल बाद जीती है। इससे पहले के दो चुनाव भाजपा ने जीते थे। दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र ओला दिग्गज किसान नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के बेटे हैं। शीशराम यहां से चार बार सांसद रहे। वहीं बृजेन्द्र लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं।

Lok Sabha Elections 2024 : उधर भाजपा ने झुंझुनूं से मौजूदा सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ का टिकट काटकर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी पर दाव खेला। लेकिन, शुभकरण जीत नहीं पाए क्योंकि कांग्रेस इस चुनाव में जहां एकजुट नजर आई, वहीं भाजपा बिखरी हुई नजर आई। आठ विधानसभा क्षेत्रों में से छह सीटें कांग्रेस के पास है। इसका भी कांग्रेस को फायदा मिला है। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज में संपन्न हुई।

Rajasthan Lok Sabha Result 2024 Live : जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला को 5 लाख 53 हजार 168 मत मिले। वहीं, उनके निकटवर्ती प्रत्याशी भाजपा के शुभकरण चौधरी को 5 लाख 34 हजार 933 मत मिले। कांग्रेस के ओला को 18235 मतों से जीत हासिल हुई।

Rajasthan Lok Sabha chunav Result 2024 : बहुजन समाज पार्टी के बंशीधर को 6867, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के दुर्गा प्रसाद मीणा को 5497, भीम ट्राइबल कांग्रेस के सत्यनारायण को 1150, बहुजन क्रांति पार्टी (माक्र्सवाद अंबेडकरवाद) के हजारीलाल को 940, निर्दलीय प्रत्याशी अलतीफ को 2050, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी शेखावत राजेंद्र सिंह को 7690 मत मिले। नोटा पर 6632 मत प्राप्त हुए।

Published on:
04 Jun 2024 07:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर