झुंझुनू

Rajasthan News: खेलते हुए तालाब में गिरे मासूम को बचाने कूदी मां और मौसी, मां-बेटे की मौत

Rajasthan News: पिलानी थानाक्षेत्र के गांव हमीनपुर में खेत में बने तालाब (फार्म पॉन्ड) में गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने कूदी मौसी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2023, 10:34 AM IST
jhunjhunu_news

Rajasthan News: पिलानी थानाक्षेत्र के गांव हमीनपुर में खेत में बने तालाब (फार्म पॉन्ड) में गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने कूदी मौसी की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार के सदस्य हनुमान सिंह पुत्र केहराराम जाट ने बताया कि गुरुवार शाम सात बजे के करीब चार साल का कुशांत पुत्र वीरेंद्र सिंह खेलते खेलते तालाब में जा गिरा। बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां प्रेम देवी तालाब में कूद गई।

दोनों को डूबता देख बचाने के लिए कुशांत की मौसी भी तालाब में कूद गई। इसकी जानकारी जब घर के अन्य सदस्यों को लगी तो काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे कुशांत और उसकी मां प्रेम देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौसी सुशीला देवी पत्नी सचिन कुमार की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हनुमान सिंह ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

Published on: