झुंझुनू

Rajasthan News : राजस्थान में यहां दूध में चूना डालकर पुताई करने का है अनोखा रिवाज, जानें क्यों

Jhunjhunu News : राजस्थान में स्थित इस प्रसिद्ध जगह पर पहले दूध को बड़ी-बड़ी कढ़ाई में जमा किया जाता है। इसके बाद दूध में चूना डालकर पुताई की जाती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2024, 3:06 PM IST
Feature image

झुंझुनूं. जिले के खेतड़ी इलाके में गोगाजी धाम मेहाड़ा में मेले से पहले पंचमी को खोळ चढ़ाई की रस्म निभाई जाती है। भक्त अशोक कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिक मेले से पहले पंचमी को मंदिर में खोळ चढ़ाई गई। इसके तहत गांव के प्रत्येक घर से ग्रामीण दूध लेकर आते हैं। दूध को बड़ी-बड़ी कढ़ाई में जमा किया जाता है। इसके बाद दूध में चूना डालकर गांव के नवयुवक संपूर्ण मंदिर में पुताई करते हैं।

शुक्रवार को मंदिर में खोळ की रस्म का आयोजन हुआ। इसमें नवयुवक मंडल मेहाड़ा के कार्यकर्ताओं संदीप सिंह, कपिल, मनोज किराड, राजेंद्र, सुरेंद्र किराड, कैलाश गहलावत, राजेश कुमार गहलावत, शीशराम, हवलदार सुंडाराम, मोहनलाल स्वामी, सुरेश कुमार सैनी, अनिल कुमार गुप्ता, विनोद बालाजी, कृष्ण कुमार, रोताश शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने श्रमदान से मंदिर में पुताई की। दोपहर में झंडा रस्म का भी आयोजन हुआ तथा मंदिर में गोगा बाबा की जय के साथ झंडा चढ़ाया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल मेहाड़ा के द्वारा धाम परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Updated on:
24 Aug 2024, 3:06 PM IST
Published on: