झुंझुनू

Rajasthan Weather: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, आज से तीन दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चली उत्तरी हवा ने मार्च के अंतिम दिनों में राजस्थान में फरवरी का अहसास करा दिया।

2 min read
Mar 30, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Weather Update: झुंझुनूं। तीन दिन से चल रही उत्तरी हवाओं के कारण जिले का मौसम सर्द हो गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री से गिरकर 30.3 पर पहुंच गया। शनिवार सुबह उत्तरी हवाओं के कारण हल्की सर्दी महसूस की गई। दिन में धूप में तल्खी रही लेकिन तापमान में आंशिक गिरावट आई। शाम को मामूली सर्दी महसूस की गई। पिलानी में अधिकतम तापमान डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

रात को पंखे व ऐसी बंद करने पड़ गए। सफर करने वालों को रात को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। वहीं बदलता मौसम लोगों को बीमार भी कर रहा है। राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल में नाक में पानी, गले में लगातार दर्द व हल्के बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं।

दरअसल, मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण साइबेरियन लो से प्रेरित पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं 20-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। हवा के झोंकों की गति 30-35 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि, इस पूरे बदलाव के दौरान बारिश तथा बादल बनने की संभावना कम है। सिर्फ तेज ठंडी हवाओं का असर रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

उत्तरी हवा के चलने के कारण झुंझुनूं में तीन दिन से हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। अगले चौबीस घंटों में उदयपुर व कोटा संभाग में 2-3 अप्रेल को कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। शेखावाटी के झुंझुनूं व सीकर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में ज्यादा परिवर्तन के कम आसार हैं। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा।
-दीपेन्द्र बुडानिया, वरिष्ठ व्याख्याता भूगोल

Updated on:
30 Mar 2025 09:41 am
Published on:
30 Mar 2025 09:39 am
Also Read
View All

अगली खबर