झुंझुनू

Rajasthan Rain: राजस्थान में यहां आज सुबह से तेज हवा के साथ बरसात का दौर जारी, लबालब हुई सड़कें

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का कम बैक हो चुका है। सुबह से कई जिलों में बरसात हो रही है।
2 min read
• •
Sep 18, 2024
Feature image

Rain Alert: मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर भारी बारिश के आसार जताए थे। अब राजस्थान के धौलपुर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। बरसता के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर चुका है और सड़कें लबालब है। सुबह से हो रही वर्षा के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। अधिकतर दुकानें आज भारी बारिश की वजह से बंद है।

दूसरी तरफ, झुंझुनूं में भी सुबह 11 बजे से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज सुबह से बदला हुआ है। बता दें, सुबह की शुरुआत साफ मौसम से हुई। जिसके बाद 10 बजे जिले के उत्तरी-पूर्वी दिशा में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा राजस्थान का मौसम

बीते 24 घंटों में राजस्थान के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
23 Oct 2024 02:49 pm
Published on:
18 Sept 2024 02:01 pm
Also Read
View All
‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ