झुंझुनू

नानवास गांव से शादी की रात ही घर से भाग गई लुटेरी दुल्हन

पंजाब में ले जाकर उसका कोमल निवासी रूकना मगला फिरोजपुर के साथ विवाह करा दिया। पंजाब से विवाह कर आते समय रात हो गई थी। पीडित एवं उसकी बुजुर्ग माता को रात को नींद आ गई। नींद खुली तो नव विवाहिता, सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब मिली। पास-पडौस में पता करने पर कोई जानकारी नहीं लगी।
2 min read
नानवास गांव से शादी की रात ही घर से भाग गई लुटेरी दुल्हन
नानवास गांव से शादी की रात ही घर से भाग गई लुटेरी दुल्हन

नानवास गांव से नव विवाहिता सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीडित पक्ष ने नव विवाहिता सहित दो अन्य के खिलाफ शादी कराने के नाम पर धोखाधडी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार नानवास गांव के कुलदीप कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसकी हरियाणा के कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक सतनाली से जान पहचान थी। कंवर सैन ने उसे शादी कराने के नाम पर 2.80 लाख रुपए ले लिए। पंजाब में ले जाकर उसका कोमल निवासी रूकना मगला फिरोजपुर के साथ विवाह करा दिया। पंजाब से विवाह कर आते समय रात हो गई थी। पीडित एवं उसकी बुजुर्ग माता को रात को नींद आ गई। नींद खुली तो नव विवाहिता, सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब मिली। पास-पडौस में पता करने पर कोई जानकारी नहीं लगी। पीडित व्यक्ति ने कोमल पुत्री सतपाल निवासी रूकना मगला फिरोजपुर, कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक, सतनाली एवं नवदीप सिंह निवासी बलबीर बस्ती, फरीदकोट के खिलाफ विवाह के नाम पर दो लाख अस्सी हजार रुपए, सोने-चांदी के आभूषण धोखे से हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जांच एएसआई भोलराम कर रहे हैं।

गिरोह करता है शादी के नाम पर ठगी

पंजाब, हरियाणा, उतर प्रदेश एवं बिहार राज्य के गिरोह से स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवक जुडें है। गिरोह के स्थानीय सदस्य ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं जिनकी शादी में देरी हो चुकी है। लड़के को विवाह के सपने दिखाकर उसके परिजन से शादी के एवज में एक राशि तय की जाती है। पंजाब एवं हरियाणा में शादी करने के पैसे ज्यादा व बिहार की महिला से शादी कराने के कम है। शादी कराने के बाद महिला मौका मिलते ही आभूषण एवं नकदी लेकर फरार हो जाती हैं।

घट चुकी है कई घटना

बुहाना उपखंड के करीब एक दर्जन गांवों में दो साल में एक दर्जन से अधिक प्रकरण सामने आ चुके है। कुछ लोग शर्म-लिहाज की वजह से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं। कुछ शिकायत पुलिस थाने तक पहुंचती है, लेकिन उनका कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाता है। थक-हार कर पीडित अपने घर बैठ जाता है।


ऐसे देते हैं अंजाम

नव विवाहिता महिला ससुराल आकर परिजन को खाने में नशीली वस्तु मिलाकर दे देते हैं। नशीला पदार्थ खिलाकर गिरोह के सदस्यों से मोबाइल पर बात करके गांव के आस-पास बुला लेते हैं। नव विवाहिता मौका देखकर नकदी एवं आभूषण पर हाथ साफ कर भाग जाते हैं। गिरोह के सदस्य गांव के बाहर निकलते ही महिला को अपने साथ लेकर फरार हो जाते हैं।

Published on:
04 Apr 2024 01:13 pm
Also Read
View All
Rajasthan: जन्मदिन से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव देख मां हुईं बेसुध, आर्यन को दी गई अंतिम विदाई

राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव

हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार