झुंझुनू

देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने होटल पर मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।
2 min read
Mar 05, 2019
sex racket

सिंघाना। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक दलाल और पश्चिम बंगाल की महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुहाना डीएसपी रामप्रकाश मीणा ने बताया कि सिंघाना और आसपास के होटलों में देह व्यापार होने की सूचनाएं मिल रही थी। सिंघाना थानाधिकारी प्रमोद चौधरी को चिड़ावा रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित पाल होटल संचालक ढाणा निवासी सज्जन कुमार सैनी के बारे में एक महिला के साथ मिलकर देह व्यापार के धंधे में लिप्त होने की पुख्ता सूचना मिली थी।

इस पर कांस्टेबल अजय भालोठिया को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। कांस्टेबल होटल संचालक सज्जन कुमार सैनी से मिला तो सौदा एक हजार रुपए में हुआ। इस पर बोगस ग्राहक बने कांस्टेबल का इशारा पाकर टीम ने होटल पर छापा मारा। पुलिस को देखकर होटल संचालक के होश उड़ गए। तलाशी के बाद सज्जन कुमार की जेब से हस्ताक्षर युक्त नोट बरामद हुए।

होटल की तलाशी के दौरान एक महिला युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। पूछताछ करने पर महिला ने खुद को पश्चिम बंगाल के हातीसला तन नादिया का निवासी बताया। तलाशी में पुलिस ने उससे भी हस्ताक्षर युक्त नोट बरामद किया। महिला के साथ संदिग्ध हालत में मिले सांगा गांव निवासी रविंद्र कुमार को भी अरेस्ट किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि सज्जन कुमार ने दो माह पहले होटल किराए पर लेकर शुरू किया था।

आरोपी धंधा चलाने के लिए जगह बदलकर देह व्यापार का काम करता है। सूत्रों के अनुसार आरोपी सज्जन कुमार सैनी दिल्ली के दलाल से संपर्क कर महिलाओं को सिंघाना में बुलाकर देह व्यापार का धंधा कर रहा था। इसमें कस्बे के कई नामी-गिरामी लोगों के नाम भी जुड़ हो सकते है जो ग्राहकों को भेजने का काम करते है। अब मामले की जांच खेतड़ी डीएसपी मोहम्मद अयूब करेंगे। होटल पर कार्रवाई करने वाली टीम में एचसी सत्यवीर चौधरी, सिपाही संजय कुमार, अमित कुमार, महिला कांस्टेबल कांता, चालक पृथ्वी सिंह शामिल थे।

Updated on:
05 Mar 2019 10:06 am
Published on:
05 Mar 2019 10:01 am