झुंझुनू

देर रात थाने में कैसे पहुंचे ‘टाइगर’

झुंझुनूं/नवलगढ़. नवलगढ़ थाना पुलिस ना तो अपने अधिकारियों के आदेश की पालना कर रही, ना ही पीडि़तों की सुनवाई कर रही। इससे नाराज होकर एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल बुधवार देर रात करीब साढ़़े दस बजे नवलगढ़ थाने पहुंचे। वहां अनियमितता मिलने पर दो उप निरीक्षक जयराम बाजिया व प्रभुराम को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए।
2 min read
Jan 04, 2019
jhunjhunu news
देर रात थाने में कैसे पहुंचे 'टाइगरÓ


झुंझुनूं/नवलगढ़. नवलगढ़ थाना पुलिस ना तो अपने अधिकारियों के आदेश की पालना कर रही, ना ही पीडि़तों की सुनवाई कर रही। इससे नाराज होकर एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल बुधवार देर रात करीब साढ़़े दस बजे नवलगढ़ थाने पहुंचे। वहां अनियमितता मिलने पर दो उप निरीक्षक जयराम बाजिया व प्रभुराम को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक व एसपी कार्यालय में कार्यरत एक पुलिस कर्मी के बीच में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के सेवनिवृत्त उपनिरीक्षक ने एसपी के समक्ष पेश होकर परिवाद पेश किया था। मामले को लेकर एसपी ने एक माह पहले जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।लेकिन पुलिस अधिकारी आदेशों की पालना नहीं कर रहे थे।

जवाब नहीं दे सके रामचंद्र मूूंड
एसपी ने नवलगढ़ सीओ रामचंद्र मूंड व थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत से कारण पूछा तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।इधर, देर रात एसपी के यूं अचानक थाने पहुंचने पर पुलिस पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया।


रात साढ़े दस बजे गुहार लगाती मिली महिला

थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक को वहां एक पीडि़त महिला भी गुहार लगाती मिली। पीडि़ता ने एसपी को बताया कि
गुढ़ा थाना के हमीरवास निवासी उसके पति विकास ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की। वह मामला दर्ज करवाने के लिए नवलगढ़ पुलिस थाने कई बार आई। बुधवार को थाने फरियाद लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिस अधिकारी आनाकानी करते रहे। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की नीयत से उसे रात को भी बैठा रखा था।बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रात करीब दस बजे पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज की। पीडि़ता ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।


एएसपी करेेंगे जांच
शिकायत के बाद रात करीब साढ़े दस बजे नवलगढ़ थाने पहुंचा। एक महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे थे। एक अन्य मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर दो उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों मामलों की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा को सौंपी है।
-राजेन्द्र प्रसाद गोयल, एसपी

Updated on:
04 Jan 2019 12:24 pm
Published on:
04 Jan 2019 12:24 pm