झुंझुनू

अपनी मौसी के पास ढाणी लखजी में रहने वाले हरियाणा के युवक ने की थी चोरी

आरोपी से चोरी का माल बरामद
2 min read
Stolen goods recovered from accused
अपनी मौसी के पास ढाणी लखजी में रहने वाले हरियाणा के युवक ने की थी चोरी

खेतड़ी नगर. ढाणी लखजी तन जसराुपर गांव में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने २४ घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने चोरी के मामले को गंभीर से लेते हुए खुलासा करने के निर्देश जारी किए थे। जिसमें खेतड़ी डीएसपी वीरेन्द्र मीणा के नेतृत्व में घटना स्थल की गहनता से जांच की गई। वहीं ढाणी लखजी में मुखबीर लगाएं। रविवार को मुखबीर की सूचना मिली की हरियाणा साइड का एक युवक यहां रहता है। जिसके बारे में हरियाणाा पुलिस भी कईबार पूछताछ कर चुकी है। सूचना पर खेड़ी तलवाना तन कनीना (हरियाणा) निवासी कमल उर्फ पिंटू राजपूत को हिरासत में लिया। पुलिस थाने में लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। वहीं पुलिस ने आरोपी कमल की निशानदेह से डेढ लाख रुपए के गहने व १९ हजार चार सौ इक्कीश रुपए बरामद किए।
चोरी का आरोपी ढाणी लखजी में यहां अपनी मौसी के यहां पर करीब तीन-चार साल से रह रहा है। वहीं आरोपी शादी-समारोह में मजदूरी का कार्य करता है।

शादी से आते ही बनाया चोरी का प्लान
थानाधिकारी यादव ने बताया कि कमल राजपूत १८ जनवरी २०१९ को खेतड़ी में शादी समारोह में मजदूरी कर रात्रि करीब दो बजे ढाणी लखजी आया था। उसी रात को चोरी करने का प्लान बनाकर किराणा की दुकान मालिक सत्यवीर के घर पहुंच गया। वहां पर सरिये से ताला तोड़कर बॉक्से में रखे गहने व रूपए चोरी कर फरार हो गया था। जहां रहता था वहीं मिट्टी खोद कर दबाए गहने व रूपए- आरोपी कमल ने चुराए गए गहने व रूपयों को जिन टीनशैड के बने मकान में रहता था। उसी के पास मिट्टी खोद कर दबा दिए थे। पुलिस ने वहां पर गहने व रूपए बरामद कर लिए। मामा-भांजा रहते है साथ- आरोपी कमल व उसका मामा सोमपाल दोनों साथ रहते है। जो खोल थाने में चोरी के मामले में दोनों वांछित है।

Published on:
20 Jan 2019 09:53 pm