झुंझुनू

परीक्षा में डीजे बजाया तो होगी सख्त कार्रवाई

शिक्षा विभाग की सख्ताई
less than 1 minute read
Strictness of Education Department
परीक्षा में डीजे बजाया तो होगी सख्त कार्रवाई

झुंझुनूं. माध्यमिक शिक्षा बोर्डअजमेर की ओर से सात मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में किसी प्रकार का खलल नहीं पड़े इसके लिए इस बार प्रशासन सख्त है। शिक्षा विभाग ने इस बार सख्ताई से जिम्मेदारों को डीजे बजाकर खलल पैदा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। क्योंकि जिले में धड़ल्ले से डीजे समेत अन्य ध्वनि विस्तारक परीक्षाओं के दौरान व इससे पहले बच्चों की परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कत पैदा करते हैं। दो अप्रेल तक होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 251 परीक्षा केंद्रों के आस-पास भी अगर डीजे तेज आवाज में निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्रवाई करने की जिम्मेदारी परीक्षा में लगाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों की है। गौरतलब रहे कि परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान डीजे और ध्वनी प्रदूषण फैलाने वालों पर रोक रहती है। लेकिन इस बार सख्ताई से कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

इस बार पुलिस के माध्यम से होगी सख्ताई से कार्रवाई
परीक्षा से पहले या परीक्षा के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी है। अगर परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को डीजे या अन्य ध्वनी विस्तारक यंत्र चलाकर परेशान किया जा रहा हैतो इसकी शिकायत कर सकते हैं। इस बार पुलिस के माध्यम से सख्ताई से कार्रवाई की जाएगी।
लक्ष्मीनारायण बड़ीवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), झुंझुनूं

Published on:
01 Mar 2019 12:52 pm