झुंझुनू

राजस्थान में यहां पर बनेगा एयरपोर्ट, इसलिए जगी उम्मीद

Airport in Jhunjhunu : झुंझुनूं में एयरपोर्ट की उम्मीद पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुब्रह्मणम स्वामी की वजह से जगी है।
2 min read
chakarbhata airport
jhunjhunu

झुंझुनूं.

राजस्थान के झुंझुनूं में एयरपोर्ट बन सकता है। फिलहाल यहां पर हवाई पट्टी है। देश को सबसे अधिक फौजी व शहीद और नामी उद्योगपति देने वाले झुंझुनूं में एयरपोर्ट की उम्मीद पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुब्रह्मणम स्वामी की वजह से जगी है। राज्यसभा सांसद स्वामी सोमवार को झुंझुनूं आए। वे विशेष चार्टर प्लेन से हवाई पट्टी पर पहुंचे।

इसके बाद सर छोटूराम किसान संस्थान की ओर से एसएस मोदी स्कूल में आयोजित किसान एवं पशुपालक संगोष्ठी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे यहां से जाकर देश के उड्डयन मंत्री से झुंझुनूं में एयरपोर्ट बनाने की मांग करेंगे। ताकि यहां के किसानों एवं उद्योगपतियों को आवाजाही में आसानी हो सके। यदि स्वामी के प्रयास रंग लाते हैं तो झुंझुनूं जिले के लिए एयरपोर्ट सबसे बड़ी सौगात होगा।


महागठबंधन ज्यादा चलने वाला नहीं

स्वामी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कर्नाटक में हमको जीत मिली थी। फिर भी राजनीतिक जोड़तोड़ कर जो महागठबंधन बना कर वहां की सत्ता को हथियाया गया है। यह अनैतिक सरकार है। यह एक राजनीति साजिश है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में मोदी के नेतृत्व में फिर से हम सरकार बनाएगें और उसे कोई रोक नहीं सकात।


पाकिस्तान के चार टुकड़े कर देंगे

पहले की लड़ाई में पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए थे। अब अगर ऐसी नौबत आई तो चार टुकड़े कर अलग-अलग देश बनाकर पाकिस्तान का नामोनिशान को ही मिटा देंगे।


कृषि को प्रोत्साहन दें।


उन्होंने कहा कि देश को जरूरत है कि कृषि को प्रोत्साहन दें। भारतीय किसानों के उत्पाद की विदेशों में मांग बढ़े इसके लिए सरकार को कोल्ड स्टोरेज, बंदरगाह पर उनके उत्पाद को रखने के लिए व्यवस्था, छोटे-छोटे एयरपोर्ट आदि का निर्माण करना चाहिए।
दीपावली तक राम मंदिर का काम होगा शुरू

डॉ. स्वामी ने कहा कि दीपावली तक राम मंदिर का काम शुरू हो जाएगा। इसे कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि यह संविधान का मूलभूत अधिकार है कि जहां पर आस्था हो और पूजन होता हो वह जगह पर पूजा का अधिकार है।

Published on:
04 Jun 2018 07:56 pm