झुंझुनू

पेयजल के लिए वार्डवासियों का प्रदर्शन

सूरजगढ़. कस्बे के वार्ड एक व 2 के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर रविवार सुबह पेयजल विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूरजगढ़ लुहारु रोड पर अध्यापक सूरजमल सिंघल के सानिध्य में वार्ड के पुरुष व महिलाओं ने अपना विरोध जताया। वार्डवासियों ने बताया कि लुहारु रोड पर श्रीमधुकर कॉलेज के पास से विभाग की सप्लाई पानी की पाइप लाइन बाधित है। जिससे गत 10 जनवरी से वे पेयजल की समस्या से झूझ रहे है।
2 min read
surajghar news
पेयजल के लिए वार्डवासियों का प्रदर्शन

पेयजल के लिए वार्डवासियों का प्रदर्शन
सूरजगढ़. कस्बे के वार्ड एक व 2 के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर रविवार सुबह पेयजल विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूरजगढ़ लुहारु रोड पर अध्यापक सूरजमल सिंघल के सानिध्य में वार्ड के पुरुष व महिलाओं ने अपना विरोध जताया। वार्डवासियों ने बताया कि लुहारु रोड पर श्रीमधुकर कॉलेज के पास से विभाग की सप्लाई पानी की पाइप लाइन बाधित है। जिससे गत 10 जनवरी से वे पेयजल की समस्या से झूझ रहे है। अधिकारी उनकी समस्या को लेकर बार-बार जल्दी ठीक करवाने का आश्वासन देकर उन्हे टरका रहे है। वार्ड के लोगो ने बताया कि उन्हे पीने के पानी के लिए दूर दराज भटकना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने उच्चाधिकारियों से जल्दी उनकी परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में निहालसिंह, पूर्व अध्यापक दरियासिंह, सुशीला देवी, रामप्यारी, मायादेवी, रणधीरसिंह, दलीपसिंह, राकेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।
नई पेंशन स्कीम का विरोध, नारेबाजी
खेतड़ी. ब्लॉक के 2004 के पश्चात राज्य सरकार की सेवा में आए अध्यापकों ने नानूवाली बावड़ी में बैठक का खेतड़ी कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता शेरसिंह कृष्णिया ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना शुरु करने के लिए जितना भी आंदोलन करने पड़े वे करेगे तथा 31 जनवरी को दिल्ली में आयोजित देशव्यापी रैली में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर गठित कार्यकारिणी में फकीरचन्द को अध्यक्ष,रामानंद छावल मंत्री,शम्भुदयाल सैनी कोषाध्यक्ष,सरोज भूरिया महिला मंत्री तथा अशोक कुमार,दिनेश कुमार,सत्यपाल, आनंद कुमार जांगिड़, वीरेन्द्र कुमार, मीटर व रामनिवास सैनी को पीईईओ प्रभारी मनोनीत किया गया। कर्मचारियो ने जमकर नारेबाजी भी की।
मुर्गी फार्म निर्माण के खिलाफ विरोध
सूरजगढ़. थाना क्षेत्र के उरीका गांव में बनाए जा रहे मुर्गी फार्म निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया है। प्रधान अनिल कुमार व वेदपाल ठोलिया के सानिध्य में रविवार को बड़ी संख्या में लोग सूरजगढ़ पहुंचे और ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए सांसद, विधायक व तसीलदार से भेंट की। ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार के आश्वासन के बाद गांव में जारी धरना उठाया गया था। लेकिन मुर्गी फार्म का निर्माण निरंतर जारी है। ग्रामीणों ने कहा कि बिना पंचायत अनुमति, कोर्ट स्टे के बाद भी निर्माण किया जा रहा है। जिसे तत्काल रोका जाए अन्यथा इसके खिलाफ ग्रामीण आन्दोलन करेंगे। इस मौके पर लोकराम, मास्टर इश्वरसिंह, विजेन्द्रसिंह, डॉ.सुरेश कुमार, बलवीर मिस्त्री, संदीप, रणवीर, चन्द्रभान, बुधराम, मांगेराम, सुभाष, नवीन मौजूद रहे।

Updated on:
28 Jan 2019 01:08 pm
Published on:
28 Jan 2019 01:08 pm