झुंझुनू

राजस्थान की इस हवेली में हुई गजब की वारदात, 14 ताले तोड़कर चोरों ने पार किया लाखों का माल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 07, 2018
theft in a palace of Jhunjhunu
theft in a palace of Jhunjhunu

उदयपुरवाटी/ झुंझुनूं। कस्बे के खातियों के मोहल्ले में एक हवेली के मकानों के 14 ताले तोड़कर अज्ञात चोर जेवरात समेत घरेलू सामान पार कर ले गए। रविवार की दोपहर को परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने मौका मुआयना कर पूछताछ की। पुरानी सब्जी मंडी में खातियों के मोहल्ले में स्थित हवेली में अज्ञात चोर घूस गए। संभवतया शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

हवेली में कैलाश जांगिड़ के 3, गंगाराम जांगिड़ 2, हीरालाल जांगिड़ के 3, हनुमान जांगिड़ के 3, कजोड़ मल जांगिड़ के 1, सांवर लाल जांगिड़ के 1 व मोहन लाल जांगिड़ केे भी एक 1 मकान का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात के अलावा कीमती घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार के हनुमान मल, कैलाश चंद आदि ने बताया कि चोरी किए गए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रूपए की है। परिवार के लोग जयपुर निवास करते हैं। एक बुजुर्ग हनुमान मल जांगिड़ हवेली के बाहरी तरफ बैठक में निवास करते हैं, लेकिन उन्हें भी वारदात की जानकारी सुबह टूटे हुए ताले देखकर मिली। शाम तक पुलिस में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।

Updated on:
07 Oct 2018 05:22 pm
Published on:
07 Oct 2018 05:22 pm