झुंझुनू

दूध गर्म करते समय गैस सिलेंडर में जोरदार धामके से झुलसी महिला, खिड़की-दरवाजों के उड़े परखच्चे

Gas Cylinder Explosion: झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नाटास गांव के एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से महिला झुलस गई। महिला तड़के तीन बजे के करीब बच्चे के लिए दूध गर्म करने रसोई में गई थी। जैसे ही महिला ने चुल्हे को जलाया, धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। गंभीर हालत में महिला को परिजन झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे।
2 min read
Feb 04, 2024
gas_cylinder_blast.jpg

Gas Cylinder Blast: झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नाटास गांव के एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से महिला झुलस गई। महिला तड़के तीन बजे के करीब बच्चे के लिए दूध गर्म करने रसोई में गई थी। जैसे ही महिला ने चुल्हे को जलाया, धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। गंभीर हालत में महिला को परिजन झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार नाटास गांव के सुनील कुमार की पत्नी अर्चना (27) ने जैसे ही गैस चालू किया तो तेज धमाका हुआ और उसके कपड़ों में आग लग गई। महिला के पति सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के दौरान परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो अर्चना के कपड़ों में आग लग रही थी। तुरन्त आग को बुझाया और उसे बीडीके अस्पताल में लेकर आए। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पीएमओ डॉ. कमलेश झाझड़िया ने बताया कि महिला का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

रसोई के खिड़की दरवाजे टूटे, छत में दरार
सिलेंडर के फटने से रसोई के खिड़की दरवाजे टूट गए। जबकि छत में भी दरार आ गई। सिलेंडर शुक्रवार रात को ही लगाया था। महिला के पति ने भी शुक्रवार रात एक बजे के करीब बच्चे के लिए दूध गर्म किया था।
यह भी पढ़ें : Gas Cylinder Blast : गैस सिलेंडर में आग से मचा हड़कंप, घर जलकर हुए राख

सुलताना में सिलेंडर फटने से बच्ची की हो गई थी मौत
सुलतान कस्बे में पांच जनवरी को सिलेंडर फटने से बच्ची की मौत हो गई थी। उस समय भी बच्ची के लिए उसकी मां दूध गर्म करने के लिए उठी थी। इसमें परिवार के तीन चार सदस्य घायल हो गए थे। जबकि घर की पूरी छत उड़ गई थी।

Published on:
04 Feb 2024 12:35 pm
Also Read
View All
Jhunjhunu : जिस मां ने 6 महीने के लाड़ले को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने अनुकंपा नौकरी मिलने के बाद मां को मार डाला

‘मम्मी का मर्डर कर दिया’, राजस्थान में PWD कर्मचारी ने मां की हत्या कर बहन को किया कॉल, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी

शेखावाटी की सबसे बहुप्रतीक्षित परियोजना को मिली रफ्तार, सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय; 46 नए पदों को मंजूरी

Rajasthan: जन्मदिन से पहले बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव देख मां हुईं बेसुध, आर्यन को दी गई अंतिम विदाई

राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव