
बगड़ में पहलवानों ने दिखाया दमखम
जिला स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता
बगड़. कस्बे की पुष्कर व्यायामशाला में जिला स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य विनोद झाझडिय़ा की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुश्ती कोच राजेंद्रपाल थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व उपजिला शिक्षा अधिकारी गुलझारीलाल जानू, पूर्व पार्षद अजय सिंह व राहुल गुर्जर थे। राहुल गुर्जर को जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर शॉल ओढाकर व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला कुश्ती संघ के सचिव उम्मेद सिंह ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य रामाकांत शर्मा ने आभार जताया। संचालन प्रदीप झाझडिय़ा ने किया।
ये रहे विजेता
बालक वर्ग में - 45 किलो में राहुल, 48 किलो में योगेश, 51 किलो में योगेश सुलताना, 55 किलो में पीयुष बिजोली, 6 0 किलो में अमित, 6 5 किलो में अंकित, 71 किलो में संदीप व 8 0 किलो में योगेश बगड़ विजयी रहे। बालिका वर्ग में- 40 किलो में ज्योति बगड़, 43 किलो में प्रेरणा मोई, 46 किलो में पायल बगड़, 49 किलो में रिषिता मोई, 57 किलो में मोनिका व 69 किलो में अनिता विजयी रही।
100 मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम
नवलगढ़. डूण्डलोद की रामचन्द्र गोयनका डिग्री कॉलेज चल रहे खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। खेल प्रभारी संदीप तिलोटिया ने बताया कि गुरुवार को हुए छात्र वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम, संदीप मीणा द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम, राकेश द्वितीय, लम्बी कूद में अर्जुन प्रथम, संदीप द्वितीय, गोला फेंक में हरीश प्रथम, संदीप मीणा द्वितीय, कबड्डी में बीए की टीम विजयी रही। छात्रा वर्ग में म्यूजिकल चेयर में ममता व रंगोली में बी कॉम प्रथम व बीए द्वितीय रही। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार शर्मा, दीनदयाल शर्मा, राजेश, नेमीचन्द, सांवरमल, भुवनेश, प्रवीण, लक्ष्मी, मोनिका, परमेश्वर आदि मौजूद थे।
शेखावटी उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, आज होगा उत्सव का आगाज
नवलगढ़. राजस्थान कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व मोरारका फाउंडेशन के तत्वावधान में शेखावाटी उत्सव का उद्घाटन कस्बे के सूर्यमंडल मैदान में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक डॉ.राजकुमार शर्माहोंगे। अध्यक्षता जिला कलक्टर रवि जैन करेंगे। विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी, लोट्स डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक मोदी व आईसीआईसीआई एकेडमी के सेंटर हैड अमर दीक्षित होंगे। इस दौरान ऊंट, घोड़ी, कलश यात्रा सहित विभिन्न विभिन्न झांकियां निकाली जाएगी। उत्सव का आयोजन 10 फरवरी तक होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। इससे पूर्व उत्सव के तहत गुरुवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी हवाई सिंह यादव ने हरदड़ा की गेंद को उछालकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कैलाश चोटिया थे। ग्रामीण हरदडा प्रेरणा उच्च माध्यमिक स्कूल तथा ग्लोबल एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें प्रेरणा स्कूल दो अंको से विजयी रही। दूसरा मैच सतोलिया का ग्लोबल एकेडमी तथा विद्या भारती पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें ग्लोबल एकेडमी विजयी रही। वहीं शेखावाटी टेलेन्ट हन्ट की एकल गायन, सामूहिक गायन की प्रस्तुतिया दी गई। इसके सीनियर वर्ग में प्रथम जोबिन, द्वितीय पर्तिका तथा तृतीय रोजो रहें। जूनियर वर्ग में प्रथम प्रत्यूष, द्वितीय रीषिका तथा तृतीय अर्नव रहे। शाम को ऑर्गेनिक फूड बाजार का उद्घाटन भारती मोरारका ने किया। इस मौके पर रमेश सेकसरिया, सुनीता सेकसरिया, रवि जैन, एबी अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, मोरारका फाउण्डेशन के ट्रस्टी राजेन्द्र शर्मा, फाउंडेशन के डायरेक्टर मुकेश गुप्ता, जीएम वर्धमान बापना आदि मौजूद थे।