जॉब्स

शुरू करने जा रहे है खुद का बिजनेस तो आपकी हेल्प कर सकते है ये आसान टिप्स

यदि आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और अपना स्वयं का कुछ काम शुरू करने की सोच रहे है तो ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकती है।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 5:50 PM IST
Bussiness plan

आज देश के युवाओ के सामने रोजगार सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। प्राइवेट सेक्टर की हालात वैसे ही बहुत खराब है। ऐसे में यदि आप अपना खुद का कुछ बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपको बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत है। यदि आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और अपना स्वयं का कुछ काम शुरू करने की सोच रहे है तो ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकती है।

1. अच्छे आइडिया की जरूरत
किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले एक अच्छे आइडिया की जरूरत होती है। बिना किसी आइडिया की एक अच्छे बिजनेस की नींव नहीं रखी जा सकती है।

2. बिजनेस के लिए करें प्लान
नया स्टार्टअप शुरू करने से पहले प्लानिंग जरूर कर लें। बिना प्लानिंग के शुरू किया गया बिजनेस आपको परेशानी में डाल सकता है। जब अपनी प्लानिंग कंपलीट कर लें तो अपने बिजनेस से रिलेटेड सभी जानकारी एक डायरी में नोट कर लें।

3. मार्केट Analysis जरूर करें
जिस फील्ड में आप अपना बिजनेस सेट करना चाहते है, उसका मार्केट Analysis जरूर करें। मार्केट में घूम करें यह पता लगाए जो बिजनेस आप शुरू करने जा रहे है उसका फ्यूचर क्या है ? उस बिजनेस में रिस्क कितनी है।

4. स्टार्टअप का नाम ध्यान से चुने
बिजनेस शुरू करते वक्त उसके नाम को लेकर भी काफी माथा पच्ची होती है। यदि अपने कारोबार को भविष्य में बड़े स्तर तक ले जाना चाहते हैं तो इतना अवश्य ध्यान रखे आपके स्टार्टअप को नाम छोटा और सिंपल हो ताकि लोगों की जुबान पर आसानी से याद रहे सके।

5. स्टार्टअप बिजनेस का एक मॉडल तैयार करें
आप अपने स्टार्टअप बिजनेस का एक मॉडल तैयार करें। जिसमें यह निर्धारित करें कि आपका बिजनेस कैसे काम करेगा। आप लोगों को किस तरह की सर्विसेज देंगे। साथ ही लोगों को आपके स्टार्टअप शुरू करने पर कितना फायदा मिलेगा।

6. बिजनेस को पंजीकृत करवाना अनिवार्य
सारी प्लानिंग और मार्केट रिसर्च करने के बाद अपने बिजनेस को पंजीकृत करवाना अनिवार्य है। क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन के आप कोई भी बिजनेस शुरू नहीं कर सकते। यदि आपको एक सफल बिजनेसमैन बनना है तो आपको सारे काम लीगल रूप से करने होंगे और वो बिना रजिस्ट्रेशन के संभव नहीं है।

Published on: