जॉब्स

AAI Recruitment – जूनियर एग्जीक्यूटिव के 512 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

AAI Recruitment 2018, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 512 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
Apr 07, 2018
aai

AAI Recruitment 2018, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 512 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 4 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) में रिक्त पदों का विवरणः

कुल पदों की संख्या: 542

पदों का वर्गीकरणः

जूनियर एग्जीक्यूटिव (Engineering - Civil)- 100 पद

जूनियर एग्जीक्यूटिव (Engineering - Electrical) - 100 पद

जूनियर एग्जीक्यूटिव (Electronics) - 330 पद

जूनियर एग्जीक्यूटिव (Architecture) - 12 पद

वेतनमानः

जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये से 1 लाख 40 हजार रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) में जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए योग्यता:

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जाकर ले सकते हैं।

आयु सीमा: पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा 27 से 32 वर्ष के बीच रखी गई है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन:

इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर 4 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 4 मई 2018 के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

AAI Recruitment notification 2018:

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 512 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( AAI ) का परिचयः

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एक संगठन / प्राधिकरण है, जो कि भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है। निगमित मुख्यालय राजीव गाँधी भवन सफदरजंग विमानक्षेत्र, नई दिल्ली में स्थित है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (ए ए आई) कुल 125 विमानपत्तनों का प्रबंधन करता है जिसमें 11 अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन, 8 सीमा शुल्क विमानपत्तन, 81 घरेलू विमानपत्तन तथा रक्षा वायु क्षेत्रों में 25 सिविल एंक्लेव शामिल हैं। सुरक्षित विमान प्रचालन हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सभी विमानपत्तनों एवं 25 अन्य‍ स्थानों पर जमीनी अधिष्ठापनों के साथ संपूर्ण भारतीय वायु क्षेत्र एवं समीपवर्ती महासागरीय क्षेत्रों में वायु ट्रैफिक प्रबंधन सेवाएं (ए टी एम एस) भी प्रदान करता है।

Published on:
07 Apr 2018 09:45 am