जॉब्स

एआइबीई 16: परीक्षा तिथि में संशोधन, आवेदन तिथि बढ़ी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) (बीसीआइ) (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा XVI (All India Bar Examination XVI) (एआइबीई XVI) (AIBE XVI) की परीक्षा तिथि में संशोंधन किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा अब 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 10:06 PM IST
BCI
BCI

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) (बीसीआइ) (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा XVI (All India Bar Examination XVI) (एआइबीई XVI) (AIBE XVI) की परीक्षा तिथि में संशोंधन किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा अब 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। अभ्यथी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर लॉगिन कर परीक्षा के लिए 25 सितंबर तक रजिस्टर कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Forms) को पूरा करने की अंतिम तिथि 4 अकटूबर है।

उल्लेखनीय है कि आइबीई 16 परीक्षा एलएलबी स्नातकों (LLB Graduates) के लिए आयोजित की जाती है, जो उन्हें देश में लॉ की प्रेक्टिस करने के योग्य बनाती है। वहीं, इस साल एआईबीई परीक्षा (AIBE Exam) को ओपन बुक परीक्षा (Open Book Exam) से बदलकर नियमित परीक्षा कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) द्वारा प्रैक्टिस प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Published on: