जॉब्स

AIIMS सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वाक इन इंटरव्यू , करें आवेदन

AIIMS walk in interview, एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के 03 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं

2 min read
Aug 07, 2018
AIIMS सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वाक इन इंटरव्यू , करें आवेदन

AIIMS Patna Senior Resident recruitment - एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के 03 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 10 अगस्त 2018 को आयाेजित किए जाने वाले वाॅक इन इंटरव्यू में शामिल हाे सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना में रिक्त पदाें का विवरणः

ये भी पढ़ें

मेकॉन में असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर व जूनियर एग्जिक्यूटिव समेत 117 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

सीनियर रेजिडेंट - 03 पद

योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री के साथ MD/MS की पाेस्ट ग्रेजुएट डिग्री।

आयु सीमा : अधिकतम 37 वर्ष। एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतनमान : नियमानुसार।

आवेदन शुल्क :
- सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये।
- एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोइ शुल्क देय नहीं है।
- शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।
- ड्राफ्ट एम्स पटना के पक्ष में देय होगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.aiimspatna.org पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज खुलने पर सबसे नीचे मौजूद जॉब्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही नया वेबपेज खुल जाएगा। इस पर एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में चेक एड्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर नया पेज खुलेगा। यहां दिखाई दे रहे Walkin Interview for Post of Senior Resident in department of FMT के आगे डाउनलोड सेक्शन में दिए गए आईकन पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन खुल जाएगा।
- इसे अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें। अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पहुंचें।

यहां होगा इंटरव्यू :
कमेटी रूम, ग्राउंड फ्लोर, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक।

महत्वपूर्ण तिथि :

इंटरव्यू के लिए निर्धारित तिथि : 10 अगस्त 2018 (सुबह 09.30 बजे)

अधिक जानकारी यहां :

वेबसाइट : www.aiimspatna.org

AIIMS Patna Senior Resident recruitment - एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के 03 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

AIIMS Patna – जूनियर रेजिडेंट के पदों पर वाॅक इन इंटरव्यू
Published on:
07 Aug 2018 05:15 pm
Also Read
View All