जॉब्स

AIIMS Professor recruitment – प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य 217 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

AIIMS Professor recruitment 2018, एम्स, ऋषिकेश ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एडिशनल प्रोफेसर के 217 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Apr 02, 2018

AIIMS Professor recruitment 2018, एम्स , ऋषिकेश ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एडिशनल प्रोफेसर के 217 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 30 अप्रैल 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

AIIMS ऋषिकेश में रिक्त पदों का विवरणः

प्रोफेसर
असिस्टेंट प्रोफेसर
एसोसिएट प्रोफेसर
एडिशनल प्रोफेसर

AIIMS ऋषिकेश में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एडिशनल प्रोफेसर के रिक्त पदों पर शैक्षणिक योग्यता:
मेडिकल उम्मीदवारों के लिए- इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 के शिड्यूल I या II या भाग II में शामिल मेडिकल क्वालीफिकेशन (उदहारण-एमबीबीएस/बीडीएस) एवं पोस्ट ग्रेजुएट क्वालीफिकेशन जैसे एमडी/एमएस/एमडीएस या सम्बन्धित डिसिप्लिन में समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए- सम्बद्ध डिसिप्लिन में मास्टर एवं डॉक्टोरल डिग्री होना आवश्यक है।

AIIMS ऋषिकेश में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एडिशनल प्रोफेसर के रिक्त पदों आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 30 अप्रैल 2018 तक या इससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS ऋषिकेश में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एडिशनल प्रोफेसर के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल 2018

AIIMS Professor recruitment notification 2018:

एम्स, ऋषिकेश ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं एडिशनल प्रोफेसर के 217 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान या एम्स (AIIMS) सार्वजनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय का समूह है। इस समूह में नई दिल्ली स्थित भारत का सबसे पुराना उत्कृष्ट एम्स संस्थान है। इसकी आधारशिला 1952 में रखी गयी और इसका सृजन 1956 में संसद के एक अधिनियम के माध्‍यम से एक स्‍वायत्त संस्‍थान के रूप में स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के सभी पक्षों में उत्कृष्‍टता को पोषण देने के केन्‍द्र के रूप में कार्य करने हेतु किया गया। एम्स चौक दिल्ली के रिंग रोड पर पड़ने वाला चौराहा है, इसे अरविन्द मार्ग काटता है।

सन् 2012 में इसी श्रंखला में 6 अन्य एम्स संस्थान पूरे भारत में स्थापित किये गये। ताकि दूर दराज के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधायें पाई जा सके।

ये भी पढ़ें

वन अनुसंधान संस्थान में तकनीशियन, असिस्टेंट, स्टोर कीपर सहित 98 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
02 Apr 2018 09:30 am
Also Read
View All