जॉब्स

AIIMS raipur- जूनियर रेजिडेंट के 74 पदों भर्ती, करें आवेदन

आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने जूनियर रेजिडेंट के 74 रिक्त पदों भर्ती
2 min read
Jan 05, 2018
Aiims raipur

आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने जूनियर रेजिडेंट के 74 रिक्त पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2018 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध पर 11 महीने के लिए की जाएंगी। पदों को रेजिडेंसी स्कीम के तहत भरा जाएगा।

आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में रिक्त पदों का विवरणः

जूनियर रेजिडेंट (ग्रुप-ए), कुल पद : 75


रिक्तियों का वर्गवार विवरण
अनारक्षित, पद : 38
ओबीसी, पद : 20
एससी, पद : 11
एसटी, पद : 06

वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 5400 रुपये के साथ में अन्य भत्ता भी मिलेगा।


योग्यताः
-मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो।
-साथ ही इंटर्नशिपर पूरी की हो।
-केवल वे ही उम्मीदवारों इन पदों के लिए योग्य माने जाएंगे जिन्होंने एमबीबीएस या समकक्ष योग्यता (इंटर्नशिप पूरा करने के साथ) 13 दिसंबर 2016 से 14 जनवरी 2018 के बीच पूरा किया हो।
-पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को डीएमसी/डीडीसी/एमसीआई/स्टेट में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
-जो उम्मीदवार कहीं और जूनियर रेसिडेंसी कर चुके हैं वे इन पद के लिए योग्य नहीं होंगे।

अधिकतम आयु :

15 जनवरी 2018 को 30 वर्ष। आयु सीमा में दिव्यांगों को दस वर्ष, एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया :

वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। इंटरव्यू वाले दिन डिग्री, सर्टिफिकेट, मार्कशीट, आयु सीमा का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र की अटेस्टेड फोटोकॉपी और ओरिजनल को साथ लेकर जाएं।

आवेदन शुल्क :

अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये। एससी/एसटी, महिला और दिव्यांगों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चेक से करना होगा। डीडी एम्स रायपुर के पक्ष में रायपुर में देय होना चाहिए।

यहां देखें नोटिफिकेशनः
-एम्स रायपुर की वेबसाइटसे नियुक्ति का विज्ञापन डाउनलोड करें। इंटरव्यू वाले दिन भरे गए आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी को साथ लेकर जाएं।


वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि : 15 जनवरी 2018


रिपोर्टिंग टाइम : सुबह 10:00 बजे से

इंटरव्यू का स्थान : कमिटि रूम, फर्स्ट फ्लोर, मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग, गेट नंबर-5, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), तटीबंध, जीई रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़)-492099

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 077125 72240

आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने जूनियर रेजिडेंट के 74 रिक्त पदों भर्ती की विस्तृत अधिसूचना देखने के लिए वेबसाइट : www.aiimsraipur.edu.in क्लिक करें।

Published on:
05 Jan 2018 01:01 pm