जॉब्स

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग में 13 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

AIISH Recruitment 2018, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग ( AIISH ) ने कई तरह के 13 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2018, 12:03 PM IST
aiish

AIISH Recruitment 2018, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग ( AIISH ) ने कई तरह के 13 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 अप्रैल 2018 तक इन पदों के लिए डाक द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग ( AIISH ) में रिक्त पदों का विवरणः
रीडर (ईएनटी), पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएस (ईएनटी) हो। साथ ही पांच साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।

रीडर (स्पीच पैथोलॉजी), पद : 01
योग्यता : संबंधित विषय में पीएचडी हो। साथ ही पांच साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।

रीडर (स्पीच साइंसेज), पद : 01
योग्यता : संबंधित विषय में पीएचडी हो। साथ ही पांच साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।

चीफ अकाउंट्स ऑफिसर (ग्रुप-ए), पद : 01
योग्यताः
- कॉमर्स में पीजी डिग्री हो। या - फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ एमबीए डिग्री हो।
- साथ ही 5400 ग्रेड पे पर पांच साल या 4600 ग्रेड पे पर सात साल या 4800 ग्रेड पे पर छह साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।

लेक्चरर (स्पीच साइंस) (ग्रुप-ए), पद : 01
योग्यताः
- न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्पीच एंड हियरिंग/ ऑडियोलॉजी/ स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में मास्टर डिग्री हो।
- साथ ही टीचिंग/ रिसर्च/ क्लीनिकल में दो साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।

स्पेशल एजुकेटर (ग्रुप-बी), पद : 01
योग्यता : अर्ली चाइल्ड एजुकेशन/ चाइल्ड डेवलपमेंट में डिप्लोमा हो। या स्पेशल एजुकेशन में बीएड हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।

स्टेनोग्राफर ग्रेड-I (ग्रुप-बी), पद : 01
योग्यताः
- किसी विषय में स्नातक डिग्री हो।
- इंग्लिश शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
- इंग्लिश टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
- साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड-II पद पर पांच साल का अनुभव होने पर वरीयता मिलेगी।
- इसके अलावा कंप्यूटर की बेहतरीन जानकारी हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।

लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट (ग्रुप-बी), पद : 01
योग्यता : किसी विषय में स्नातक डिग्री हो। साथ ही लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।

एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट ग्रेड-II (ग्रुप-बी), पद : 04
योग्यता : किसी विषय में स्नातक डिग्री हो। साथ ही शॉर्टहैंड की बेहतरीन जानकारी हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।

लोअर डिविजन क्लर्क (ग्रुप-सी), पद : 01
योग्यता : दसवीं की परीक्षा पास की हो। इंग्लिश टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति हो।
अधिकतम आयु : 25 वर्ष।

आवेदन शुल्कः
- 400 रुपये। एससी/ एसटी/ दिव्यांगों के लिए 100 रुपये।
- महिलाओं के लिए शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया : संस्थान की वेबसाइट www.aiishmysore.com पर जाकर आ‌वेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फिर उसे भरकर तय पते पर भेज दें।

यहां भेजें आवेदनः
डायरेक्टर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग, मानसगंगोत्री, मैसूर-570006


डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख : 13 अप्रैल 2018 (शाम 05.30 बजे तक)

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 0821-2502000/ 2502100
वेबसाइट : www.aiishmysore.com

AIISH Recruitment notification 2018:

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग ( AIISH ) में कई तरह के 13 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: