जॉब्स

BHEL सहित इन विभागों में निकली सरकारी नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), चेन्नई सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

2 min read
Feb 10, 2019
Govt Jobs in Hindi,govt jobs in hindi, Sarkari Naukari 2019,सरकारी नौकरी,सरकारी नौकरी 2019,rojgar samachar,employment news in hindi,rojgar samachar in hindi,upsc jobs in hindi,govt jobs 2019,10th pass govt jobs 2019,UPSC,government jobs,UPSC exam,Govt Jobs,Sarkari Naukri,gail,sarkari jobs,employment news,sarkari naukari,rojgar samachar,employment news in hindi,latest government jobs,jobs in hindi,latest jobs news,latest government job,UPSC Jobs,sarkari job,sarkari naukri search,upsc vacancy,

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), चेन्नई ने हाल ही फिक्स्ड टेन्योर बेसिस के आधार पर सिविल डिसिप्लिन में इंजीनियर और सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 34 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 06 फरवरी, 2019 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

आवेदन की अंतिम तिथि : 18 फरवरी, 2019

योग्यता : मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से सिविल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल टाइम बैचलर्स डिग्री प्राप्त हो। इसके अलावा संबंधित फील्ड में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर्स डिग्री या ड्युअल डिग्री प्रोग्राम किया हो। शिक्षा पूरी करने के बाद कम से कम दो वर्षीय कार्यानुभव होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया : क्वालिफाइड एग्जाम में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : http://intapp.pssr.bhel.com:9082/FTA_Recruitment_Civil/FTA_Civil_2019_Advertisement_Eng.pdf

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां जाएं : http://intapp.pssr.bhel.com:9082/FTA_Recruitment_Civil/appl_online.jsp

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), चेन्नई सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

सीएसआईआर - भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान, कोलकाता
पद : प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल-।। (05 पद)
वॉक इन इंटरव्यू की तिथि : 12 फरवरी, 2019

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे
पद : लैबोरेट्री मैनेजर, टेक्नीकल एसोसिएट व अन्य (05 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2019

न्युक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
पद : असिस्टेंट ग्रेड-।, स्टेनो ग्रेड-।, स्टाइपेंड्री ट्रेनी व अन्य (24 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 19 फरवरी, 2019

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
पद : इंवेस्टिगेटर (62 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 23 फरवरी, 2019

आर्टिफिशियल लिम्बस मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कानपुर
पद : ग्रेजुएट व डिप्लोमा अप्रेंटिस (80 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 फरवरी, 2019

Also Read
View All