जॉब्स

राजस्थान हाईकोर्ट सहित इन सरकारी विभागों में निकली सरकारी नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

आरक्षित वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग है और आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। लिखित परीक्षा की स्कीम और पाठ्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

2 min read
Nov 20, 2018
Sarkari Naukri Search, Latest Government job, govt jobs, jobs in hindi, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, sarkari jobs,sarkari naukari,sarkari job,sarkari Naukri,employment news,rojgar samachar,employment news in hindi,latest government jobs,latest jobs news,government jobs,Sarkari Naukri,latest government jobs,

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने सिविल न्यायाधीश संवर्ग में सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 197 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 23 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2020 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग है और आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। लिखित परीक्षा की स्कीम और पाठ्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 05 जनवरी, 2019

ये भी पढ़ें

RRB ALP Technician CBT (1st Stage) : 20 नवंबर को जारी हो सकता है संशोधित परिणाम

योग्यता : अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित तथा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अधीन इस रूप में मान्य किसी भी विश्वविद्यालय की विधि स्नातक (व्यावासायिक) उपाधि हो। इसके अलावा LLB (प्रोफेशनल) के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित हो चुके या सम्मिलित हो रहे आवेदक अप्लाई कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां जाएं : http://164.100.222.238/hcraj/hcraj_admin/uploadfile/recruitment/CJC_2018_Adv73.pdf

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://164.100.222.238/hcraj/index.php

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के अतिरिक्त अन्य कई विभागों में भी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनकी जानकारी निम्न प्रकार हैं-

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
पद : अकाउंट्स अप्रेंटिस (150 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 नवम्बर, 2018

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विसेज बोर्ड, मुंबई
पद : पीएचडी ग्रेड-बी (14 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 नवम्बर, 2018

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिपल्ली
पद : ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन इंजीनियरिंग/ऑफिस/टेक्नीशियन अप्रेंटिस व ट्रेड अप्रेंटिस) (34 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 26 नवम्बर, 2018

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, तिरुपति, आंध्र प्रदेश
पद : टीचिंग असिस्टेंट (मैथेमेटिक्स एंड फिजिक्स) (08 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 नवम्बर, 2018

नेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल कोस्टल मैनेजमेंट, चेन्नई
पद : प्रोजेक्ट एसोसिएट-।,।।,।।।, रिसर्च असिस्टेंट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट व अन्य विभिन्न पद (19 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 नवम्बर, 2018

ये भी पढ़ें

Allahabad High Court में 10 वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई
Updated on:
20 Nov 2018 05:59 pm
Published on:
20 Nov 2018 01:36 pm
Also Read
View All