जॉब्स

यहां पर निकली 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, फार्म फीस सिर्फ 10 रूपए

10 वीं पास लोगों के लिए लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है
2 min read
May 14, 2018
Arunachal Pradesh Police Recruitment 2018

10वीं पास लोगों के लिए लोगों के लिए सरकारी नौकरी लगने का यह सबसे शानदार मौका है। यदि आप भी नौकरी का लगने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके पास पुलिस में नौकरी करने का अच्छा मौका आया है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस (एपीपी) ने कई कुक, वाटर कैरियर, स्वीपर तथा बार्बर जैसे पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के द्वारा 82 पदों पर भर्ती की जा रही है। विभाग ने इसके लिए नया नोटिफिकेशन भी जारी किया है। ऐसे में Arunachal Pradesh Police Recruitment 2018 में इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हैं। Arunachal Pradesh Police Recruitment 2018 में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मई 2018 है। इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Arunachal Pradesh Police Recruitment 2018 में पदों का विवरण

Cook— 34 पद
Water Carrier— 16 पद
Sweeper— 16 पद
Barber— 16 पद


शैक्षिक योग्यता—
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। शैक्षिक व अन्य योग्यताओं से संबंधित जानकारी आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।


आयु सीमा—
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 से 24 वर्ष के बीच रखी गई है।


चयन प्रक्रिया—
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और पीएसटी, पीईटी पर आधारित होगा। इसमें 300 अंकों का लिखित पेपर होगा जिसमें जनरल अंग्रेजी 100 अंक, जनरल नॉलेज 100 अंक और एलिमेनेटरी मैथेमेटिक्स 100 अंक वाले पेपर होंगे।

शारीरिक दक्षता—

चिन अप – 06 बार।

100 मीटर दौड़ – 16 सेकंड।

1500 मीटर दौड़ – 8 मिनट।

उच्च कूद – 120 सेंटीमीटर।

लंबी कूद – 13 फीट।

आवेदन शुल्क—
इस भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल उम्मीदवारों को 40 रुपये और APST Candidates को 10 रुपये का ट्रेजरी चालान के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक (ई), पीएचक्यू, इटानगर के पक्ष में अकाउंट “0055” पुलिस के तहत जमा कराना होगा।


सैलरी—
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 18000 से 56900 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।


ऐसे करें आवेदन—
उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी 31 मई 2018 तक संबंधित एसपी कार्यालय पर भेज देवें।

इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन नीचे दिए गए यूआरएल पर क्लिक करके देख सकते है—
http://www.freejobalert.com/wp-content/uploads/2018/04/Notification-Arunachal-Pradesh-Police-MTS-Civil-Police-Posts.pdf

Published on:
14 May 2018 01:55 pm