जॉब्स

BOI Recruitment – बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर के 158 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

Bank of india officer recruitment 2018, बैंक ऑफ इंडिया ने जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में ऑफिसर (क्रेडिट) के रिक्त 158 पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Apr 18, 2018

Bank of india officer recruitment 2018, बैंक ऑफ इंडिया ने जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में ऑफिसर (क्रेडिट) के रिक्त 158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 5 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

Bank of india में रिक्त पदाें का विवरणः

ये भी पढ़ें

Assam Petro – ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और अन्य 58 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ऑफिसर (क्रेडिट): 158 पद

Bank of india में ऑफिसर (क्रेडिट) के रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः

ऑफिसर (क्रेडिट): उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट के साथ एमबीए / पीजीडीबीएम / पीजीडीएम / पीजीबीएम / पीजीडीबीए होना चाहिए तथा किसी भी विषय कॉमर्स/साइंस/इकोनॉमिक्स में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना चाहिए।वैकल्पिक रूप से उम्मीदवार को सीए / आईसीडब्ल्यूए / आईसीएसआई के संस्थानों का एसोसिएट मेम्बर होना चाहिए।

Bank of india में ऑफिसर (क्रेडिट) के रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और / या पर्सनल इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Bank of india में ऑफिसर (क्रेडिट) के रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए कैसे करें:

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 5 मई 2018 तक कर सकते हैं।

Bank of india में ऑफिसर (क्रेडिट) के रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 20 अप्रैल 2018

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 मई 2018

ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि: 10 जून 2018

अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या: Project No. 2018-19/1

Bank of india officer recruitment notification 2018:

बैंक ऑफ इंडिया ने जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में ऑफिसर (क्रेडिट) के रिक्त 158 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) का परिचयः

बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह द्वारा 7 सितंबर, 1906 में की गई थी। यह बैंक जुलाई, 1969 तक निजी स्वामित्व में था जब 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीकरण किया गया था।

ये भी पढ़ें

JIPMER में नर्सिंग ऑफिसर और एलडीसी के 115 पदाें पर भ्रती, करें आवेदन
Published on:
18 Apr 2018 05:12 pm
Also Read
View All