जॉब्स

BECIL Recruitment 2021: इन्वेस्टिगेटर और एमटीएस सहित अन्य पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, फटाफट करें अप्लाई

BECIL Recruitment 2021: आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 मई 2021 है।

2 min read

BECIL Recruitment 2021: सरकारी नौकरी हासिल करने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( Broadcast Engineering Consultants India Limited ) ने इन्वेस्टिगेटर, सुपरवाइजर, एमटीएस सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दी है। अब इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि कल यानि 24 मई, 2021 है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई, 2021 थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबासइट becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बीईसीआईएल के डायरेक्ट लिंक becilmol.cbtexam.in के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं।

11 अप्रैल 2021 को प्रारंभ हुई थी आवेदन प्रक्रिया

बता दें कि इन्वेस्टीगेटर, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ( Online Application) की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2021 से प्रारंभ हुई थी। सबसे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2021 थी। इसके बाद आवेदन के लिए एप्लीकेशन विंडो को 14 मई से आवेदन के लिए खोल दिया गया। इस बीच बीईसीआईएल ( BECIL ) ने रिक्तियों की संख्या भी बढ़ा दी थी। अब 567 पदों पर भर्तियां होनी है। इससे पहले कुल 463 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। सभी पदों पर योग्य उम्मीदवारों को संविदा के आधार पर भरे जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव व उम्र सीमा समेत अन जानकारी बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट becilmol.cbtexam.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जबकि अन्य पोस्ट के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना चेक कर सकते हैं।

यहां से करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए becilmol.cbtexam.in पर विजिट करना होगा। उसके बाद उपलब्ध लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई 2021

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या - 567

इन्वेस्टीगेटर - 350

सुपरवाइजर - 145

सिस्टम एनालिस्ट - 02

वरिष्ठ डोमेन विशेषज्ञ - 19

जूनियर डोमेन विशेषज्ञ - 25

एमटीएस - 16

सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट - 05

युवा पेशेवर – 05

Web Title: becil recruitment 2021 last date of application 24th May 23, 2021

Updated on:
23 May 2021 12:09 pm
Published on:
23 May 2021 12:02 pm
Also Read
View All