जॉब्स

BEL recruitment – प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

BEL Probationary Officer recruitment 2018, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के तीन रिक्त पद पर पर भर्ती

2 min read
Jul 25, 2018
BEL recruitment - प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

BEL Probationary Officer recruitment 2018, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के तीन रिक्त पद पर पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 25 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।अावेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक काे क्लिक करें।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

प्रोबेशनरी ऑफिसर, Probationary Officer : 03 पद

वेतनमानः 40,000 – 3% - 1,40,000 रूपए।

Probationary Officer (HR) (E-II grade) – रूपए. 40,000 – 3% - 1,40,000.मूल वेतन के अलावा,प्रदर्शन संबंधित वेतन और अन्य भत्ते जैसे डीए, एचआरए, वाहन भत्ता, एलटीए,व्यावसायिक विकास भत्ता, चिकित्सा खर्चों की प्रतिपूर्ति, पीएफ, ग्रेच्युटी,कंपनी नीति के अनुसार समूह बीमा, इत्यादि।

आयु सीमाः 25 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें का आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

BEL Probationary Officer के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यता:

- स्नातक की डिग्री और दो साल पूर्णकालिक एमएसडब्ल्यू / एमबीए (एचआरएम / कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में विशेषज्ञता के साथ) / एचआरएम में स्नातकोत्तर डिग्री / स्नातकोत्तर डिप्लोमा (2 साल पूर्णकालिक) एचआर में कार्मिक प्रबंधन और औद्योगिक संबंध विशेषज्ञता के साथ ।

- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार केबल पास होना चाहिए।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में Probationary Officer के पदाें पर चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदाें पर आवेदन कैसे करें:

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट http://www.bel-india.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 अगस्त 2018 तक इस पते पर भेज सकते हैं-डिप्टी जनरल मैनेजर, (एचआर एंड ए), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, गाजियाबाद – 201010।

महत्वपूर्ण तिथिः

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2018

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तीन रिक्त पद पर पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

BEL Recruitment – सीनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
25 Jul 2018 05:12 pm
Also Read
View All