जॉब्स

Assistant Professor Bharti 2024: बनना है असिस्टेंट प्रोफेसर तो हो जाएं इंटरव्यू के लिए तैयार, ये राज्य दे रहा है मौका

Bihar Assistant Professor Bharti 2024: इस भर्ती के जरिए कुल 4108 पद भरे जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार 24 मई से दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

2 min read

Bihar Assistant Professor Bharti 2024: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बिहार के विश्वविद्यालय में 4 हजार से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली गई है। उम्मीद की जा रही है इस भर्ती के जरिए विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी काफी दूर की जा सकते है।

पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) से बहाली के लिए हरी झंडी मिलते ही बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 24 मई से शुरू होगी।

दिसंबर तक विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाएगी

इस भर्ती के जरिए कुल 4108 पद भरे जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार 24 मई से दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही फेज वाइज इंटरव्यू लेकर शिक्षकों की विश्वविद्यालय में नियुक्ति होगी। नई शिक्षा नीति के तहत विषय अनुसार शिक्षकों को होना जरूरी है। इस भर्ती (Assistant Professor Bharti) प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों की इस कमी को पूरा कर लिया जाएगा।

पदों का विवरण (Bihar Assistant Professor Bharti 2024)

गणित विषय के लिए 261 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी। वहीं भौतिकी के लिए 300 और जन्तु विज्ञान के लिए 300 पद। पर्यावरण विज्ञान के लिए 104 पदों पर भर्ती की जाएगी। वनस्पति विज्ञान के लिए 333 और रसायशास्त्र के लिए 332 पद। वाणिज्य के लिए 112 पद, अर्थशास्त्र के लिए 268, अंग्रेजी-253, भूगोल-142, इतिहास-316, राजनीतिक विज्ञान-280, मनोविज्ञान-424, दर्शनशास्त्र-153, अंग्रेजी-253, गृह विज्ञान-83, संस्कृत-76, समाजशास्त्र-108, उर्दू- 100, मैथिली-43, बांग्ला-28, संगीत- 23, बायोकेमेस्ट्री-05, एआइएच एंड सी-55, शिक्षा शास्त्र-10 और नेपाली भाषा के लिए 1 पद पर भर्ती किए जाएंगे।

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में राज्य के 13 विश्वविद्यालय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (Bihar Assistant Professor Bharti) की भर्ती निकाली गई थी। ये भर्ती 4638 पदों के लिए निकाली गई थी। उस समय इसमें से 531 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। वहीं बाकी की बहाली प्रक्रिया पर रोस्टर आरक्षण के कारण हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब एक बार फिर उम्मीदवारों के साश्रात्कार शुरू होंगे।

Also Read
View All

अगली खबर