
Bihar Police jobs 2023: सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। सरकारी नौकरी, खासकर बिहार के युवा जो पुलिस में भर्ती होना चाहते है। उन सभी युवाओं के लिए जल्द ही बिहार में लगभग 21000 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को एडीजी जेएस गंगवार ने इस वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी दी है। एडीजी जेएस गंगवार के अनुसार कुल 21 हजार 391 पदों पर सिपाहियों की नियुक्ति होने जा रही है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से रोस्टर क्लियर होने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद को भेज दिया गया है। जेएस गंगवार ने कहा कि सरकार ने पुलिस बल में 1,288 सब-इंस्पेक्टर और 194 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती करने की भी योजना बनाई है। बिहार में इतनी बड़ी संख्या में जिसमे 21 हजार 391 पदों पर पर कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी।
7,903 महिलाएं और 56 ट्रांसजेंडर
इस भर्ती के माध्यम से 7,903 महिलाएं और 56 ट्रांसजेंडर को शामिल किया जायेगा। एडीजी ने कहा कि यह राज्य पुलिस बल में बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। जिसमे कुल मिलाकर 21,391 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। बिहार पुलिस में भर्ती प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी कर ली जाएगी। एडीजी ने कहा कि बिहार पुलिस में हर 500 नियुक्तियों पर एक ट्रांसजेंडर की नियुक्ति का प्रावधान है, जिसके अनुसार भर्ती कंप्लीट की जाएगी।
यह भी पढ़ें- SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में निकली भर्ती, आवेदन करने के लिए देखें डिटेल्स
भर्ती के लिए योग्यता ?
बिहार में लगभग 21000 पदों से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए स्पष्ट और सही जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही पता चल सकेगी। आयु सीमा उम्मीदवारों के लिए 18 से 25 वर्ष और अन्य पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 18 से 27 वर्ष, महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष, अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 18 से 30 वर्ष आयु सीमा होने का अनुमान है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना जारी होने का इन्तजार करें।
यह भी पढ़ें- CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी, यहां देखें अपडेट