जॉब्स

BOB SO Recruitment 2020: बैंक ऑफ़ बड़ोदा में सिक्योरिटी ऑफिसर (SO) के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

BOB SO Recruitment 2020: बैंक ऑफ़ बड़ोदा में सिक्योरिटी ऑफिसर (SO) के पदों पर निकली भर्ती आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2021 है।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2020, 10:51 AM IST
jobs.jpg
jobs

BOB SO Recruitment 2020: बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में सिक्योरिटी ऑफिसर (SO) के पदों पर निकाली है। इस भर्ती के लिए बैंक ने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2021 है।

इस भर्ती के जरिए सिक्योरिटी ऑफिसर के 27 और फायर ऑफिसर के 5 रिक्त पद भरे जाने हैं। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

पात्रता
सिक्योरिटी ऑफिसर पद के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना जरुरी है। वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। फायर ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना जरूर पढ़ें।

चयन प्रक्रिया
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन / इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है।

ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर विजिट करें। होमपेज पर करियर सेक्शन में जाएं। यहां सिक्योरिटी ऑफिसर और फायर ऑफिसर पद के लिए आवेदन का अलग-अलग लिंक दिया गया है। उम्मीदवार जिस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें व आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करके सबमिट करें।

Published on: