जॉब्स

BPSC Recruitment 2020: सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल जज भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन कोरोना...
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2020, 1:58 PM IST
govt jobs
DRDO ASL recruitment

BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल जज भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। लेकिन कोरोना के चलते 3 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया। अब उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 5 मई से लेकर 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई थी।

BPSC Civil Judge Recruitment नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करें

BPSC ने सिविल जज के 221 पदों पर भर्ती के लिए भर्तीनिकाली है। इन पदों पर मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून के विषय में ग्रेजुएशन की डिग्रीधारी युवा आवेदन का पात्र है।

आयु सीमा
योग्य उम्मीदवार की उम्र 22 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और SC/ST/PH/महिला उम्मीदवारों को 150 रुपये देना होगा।

चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Updated on:
16 Apr 2020, 1:58 PM IST
Published on: