BSSC Laboratory Assistant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों पर भर्ती निकाली है। आइए, देखते हैं इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता व अन्य डिटेल्स-
BSSC Laboratory Assistant Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग की प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों पर निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 15 मई से शुरू हो चुके हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
BSSC की इस भर्ती के तहत चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। क्वालिफाइंग मार्क्स सभी वर्गों के लिए अलग अलग निर्धारित किए गए हैं।
यहां देखें क्वालिफाइंग मार्क्स
बिहारकर्मचारी चयन आयोग की प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून है। इस भर्ती के जरिए कुल 143 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 48 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं अन्य कैटेगरी जैसे एससी, एसटी के लिए भी सीट आरक्षित हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 56, एससी के लिए 22 पद, एसटी के लिए 01, ओबीसी के लिए 27, 18 बीसी के लिए, 05 पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए और 14 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। इस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का साइंस से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं आवेदन करने वाली कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु में कुछ वर्गों को छूट दी गई है। सामान्य श्रेणी महिला के लिए 49 वर्ष, बीसी / ओबीसी (पुरुष, महिला) के लिए 40 वर्ष, एससी / एसटी (पुरुष, महिला) के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए।