जॉब्स

Latest Jobs 2021: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

BSSS Bihar Recruitment 2021 Notification: जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2021, 10:30 PM IST
कर्नाटक : कोविड से 65 चिकित्सकों ने गंवाई जान
उदयपुर के सितारे..

BSSS Bihar Recruitment 2021: बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जान आरोग्य योजना के लिए रिक्तियां अधिसूचित की है। यह भर्ती राज्य स्तर पर जनरल मेडिकल ऑफिसर के पदों पर की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पूरी तरह से अनुबंध आधार पर 3 वर्ष के लिए है। परफॉरमेंस के अनुसार कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 19 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2021

रिक्तियों का विवरण
जनरल मेडिकल ऑफिसर - 20 पद

वेतनमान
65000 रूपए मासिक

पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्रीधारी उम्मीदवार जो भारतीय चिकित्सा परिषद / राज्य चिकित्सा परिषद, बिहार के तहत रजिस्टर्ड हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा -
आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
बीसी / ईबीसी (पुरुष) - 37 वर्ष
यूआर, ईडब्ल्यूएस, बीसी (पुरुष) - 40 वर्ष
यूआर, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी (महिला) - 42 वर्ष
एससी और एसटी (पुरुष / महिला) - 42 वर्ष
शारीरिक रूप से दिव्यांग आवेदकों के लिए संबंधित श्रेणी में ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट.

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर तैयार किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों पर भर्ती के लिए 19 फरवरी से 15 मार्च 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लेवें।

Published on: