जॉब्स

CAG Delhi Recruitment 2021: क्लर्क और अकाउंटेंट के पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

CAG Delhi Recruitment 2021: भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग (IA&AD) और भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG), दिल्ली समूह 'सी' के तहत क्लर्क और लेखा परीक्षक / लेखाकार के पदों पर भर्ती की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2021, 9:31 PM IST
Feature image

CAG Delhi Recruitment 2021: भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग (IA&AD) और भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG), दिल्ली समूह 'सी' के तहत क्लर्क और लेखा परीक्षक / लेखाकार के पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती खेल कोटे के अंतर्गत निकाली गई है। सीएजी ग्रुप सी की भर्ती क्रिकेट (पुरुष), फुटबॉल (पुरुष), हॉकी (पुरुष), बैडमिंटन (पुरुष और महिला) और टेबल टेनिस (पुरुष और महिला) के खेल में की जाएगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन 30 दिनों के भीतर ऑफ़लाइन मोड से आमंत्रित किए हैं।

Direct Link: https://cag.gov.in/uploads/recruitment_notice/recruitmentNotices-061516f97bd26f7-08159732.pdf

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि - रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 199 पद
अकाउंट/ऑडिटर - 125 पद
क्लर्क - 74 पद

शैक्षणिक योग्यता:
लेखा परीक्षक / लेखाकार: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री
क्लर्क / डीईओ-ग्रेड-ए: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता

खेल योग्यता:
वे खिलाड़ी जिन्होंने किसी राष्ट्रीय (सीनियर/जूनियर श्रेणी) या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (सीनियर/जूनियर श्रेणी) में किसी खेल में किसी राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
खिलाड़ी जिन्होंने किसी भी खेल में इंटर-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है

आयु सीमा:
आवेदक की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया
चयन फील्ड ट्रायल (फिटनेस, स्किल टेस्ट) के अंकों और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के आधार पर अंकों का निर्धारण किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?
आवेदन फार्म पीडीऍफ़ फॉर्मेट में दिया हुआ है। अतः आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पर जाएं।

Published on: