जॉब्स

CBSE Recruitment Notification 2024: सीबीएसई बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

सीबीएसई ने असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकांउट ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर, अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार जानें आवेदन की प्रक्रिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2024, 1:25 PM IST
cbse_recruitment_notification_2024.jpg
CBSE Recruitment Notification 2024

CBSE Recruitment Notification 2024: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खबर काम की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आपको अपनी किस्मत बनाने का मौका दे रहा है। सीबीएसई ने असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकांउट ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर, अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही अप्लाई करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


सीबीएसई भर्ती 2024 (CBSE Recruitment 2024) के माध्यम से 118 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2024 से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2024 है।


सीबीएसई द्वारा निकाली गई भर्ती में किन पदों पर बहाली होगी इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दी गई तस्वीर को देखें।

बता दें कि चयनित उम्मीदवार को भारत के किसी भी क्षेत्र में पोस्टिंग मिल सकती है। सीबीएसई ने ये भी कहा है कि सीट्स निश्चित नहीं है, ये घटाए या बढ़ाए भी जा सकते हैं। उम्र सीमा, आवेदन शुल्क, मापदंड आदि जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।


सीबीएसई का फुलफॉर्म केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) है। CBSE भारतीय शिक्षा प्रणाली (Indian Education System) में एक राष्ट्रीय बोर्ड की भूमिका निभाने वाली संस्था है, जिस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण है। सीबीएसई से संबंधित स्कूल हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है।

Updated on:
7 Mar 2024, 1:25 PM IST
Published on: