जॉब्स

CPCRI ने निकाली यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए 11 और 12 जून 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

2 min read
May 26, 2018
central-plantation-crops-research-institute-recruitment-2018
इन पदों पर भर्ती के लिए 11 और 12 जून 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप CPCRI में निकली भर्ती के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल प्लांटेशन क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPCRI) ने कुछ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। CPCRI ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 11 और 12 जून 2018 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

सेंट्रल प्लांटेशन क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या - 02 है।

सेंट्रल प्लांटेशन क्रॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती के लिए पद का नाम -

यंग प्रोफेशनल के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस पद पर नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता का निर्धारण -

एक पद के लिए चिप लेवल कंप्यूटर सर्विसिंग/ कंप्यूटर नेटवर्किंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके आलवा दूसरे पद के लिए कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन में स्नातक होना चाहिए।

इन पदों के लिए आपको हर महीने 15000 रुपये वेतनमान दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया -

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तिथि -

11 और 12 जून को सुबह साढ़े नौ बजे से।

आयु साीमा का निर्धारण-

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की एेज 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।

एेसे करे आवेदन -

अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो जरुरी दस्तावेजों के साथ सीपीसीआरआई, कुडलू पीओ, कासारगोड, केरल 671124 के पते पर निर्धारित तिथियों और समय पर वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। इंटरव्यू के लिए आने वाले उम्मीदवारों को टीए भी दिया जाएगा।

इस बात का भी ध्यान रखे जब आप इंटरव्यू देने जाएं तो अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी मूल दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएं। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

Published on:
26 May 2018 02:52 pm