रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमांडर व उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग शिक्षित व योग्य अभ्यर्थियों को सूबेदार, प्लाटून कमांडर और उप निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए सुनहरा मौका दे रहा है।

2 min read
Aug 23, 2018
छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमांडर व उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

रायपुर. अगर आप पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग शिक्षित व योग्य अभ्यर्थियों को सूबेदार, प्लाटून कमांडर और उप निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए सुनहरा मौका दे रहा है। यह भर्ती 655 पदों पर होनी है। इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।

पदों के नाम :
1 - सूबेदार
2 - प्लाटून कमांडर
3 - उप निरीक्षक

4 - उप निरीक्षक (विशेष शाखा)

5- उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह)

6- उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज)

7 - उप निरीक्षक (कम्प्यूटर)

8 - उप निरीक्षक (रेडियो)

पदों की संख्या : 655

शैक्षिक योग्यता :

1 - सूबेदार/उप निरीक्षक/उप निरीक्षक (विशेष शाखा) एवं प्लाटून कमांडर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना चाहिए।

2 - उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) एवं उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) पद के लिए उम्मीदवार के पास शासन द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र के स्नातक या समकक्ष डिग्री होना चाहिए।

3 - उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) पद के लिए उम्मीदवार के पास शासन द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीसीए बीएससी (कम्प्यूटर) से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना चाहिए।

4- उप निरीक्षक (रेडियो) पद के लिए उम्मीदवार के पास शासन द्वारा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्ष डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।

आयु : इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 01-01-2018 के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी यानि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान : नोटिफिकेशन के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है -
वेतन मैट्रिक्स लेवल - 8 (प्रारंभिक मासिक वेतन 35,400 रुपए)

चयन प्रक्रिया : इस सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होगा। पहला शारीरिक दक्षता परीक्षा और दूसरा लिखित परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर होगा।

महत्वपूर्ण तिथि :
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 24 08 2018
- ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि : 16 09 2018

आवेदन शुल्क :
- सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग : 400 रुपए
- अनुसूचित जाति वर्ग अनुसूचित जनजाति वर्ग : 200 रुपए

www.cgpolice.gov.in पर विजिट कर लॉगिन करें। इसके बाद समस्त जानकारियां अपडेट करें। अभ्यर्थी भर्ती व आवेदन संबंधित जानकारियों के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की वेबसाइट पर विजिट करें या नोटिफिकेशन के लिए यहां [typography_font:18pt;" >क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

डाटा एंट्री ऑपरेटर व स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

Published on:
23 Aug 2018 08:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर