जॉब्स

CG PSC Recruitment 2018 – साइंटिफिक ऑफिसर के 31 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

CG PSC Recruitment 2018, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) रायपुर ने गृह ( पुलिस ) विभाग के अंतर्गत साइंटिफिक ऑफिसर ( फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलोजी
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 12:33 PM IST
cgpsc

CG PSC Recruitment 2018, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) रायपुर ने गृह ( पुलिस ) विभाग के अंतर्गत साइंटिफिक ऑफिसर ( फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलोजी ) के रिक्त 31 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

पद का नाम: साइंटिफिक ऑफिसर

कुल: 31 पद

साइंटिफिक ऑफिसर(फिजिक्स)-09 पद

साइंटिफिक ऑफिसर(केमिस्ट्री)-12 पद

साइंटिफिक ऑफिसर(बायोलोजी)-10 पद

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) में साइंटिफिक ऑफिसर रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

साइंटिफिक ऑफिसर(फिजिक्स): उम्मीदवार को मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स या न्यायालयिक साइंस में सेकंड क्लास के साथ एमएससी होना चाहिए तथा बी एस सी में केमिस्ट्री और फिजिक्स एक विषय के रूप में होना चाहिए साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना को देखें।

आयु सीमा:

01 जनवरी 2018 को उम्र सीमा 21 वर्ष से कम तथा 33 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए, उम्र सीमा में छूट की जानकारी के लिए कृपया विस्तृत अधिसूचना को देखें।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) में साइंटिफिक ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन निर्धारित न्यूनतम योग्यताओं अथवा उच्च योग्यताओं अथवा दोनों आधार पर अथवा ऑनलाइन परीक्षा/इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) में साइंटिफिक ऑफिसर के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.psc.cg.gov.in के माध्यम से 29 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

विज्ञापन संख्याः 03/2018/परीक्षा/दिनांक 23/03/2018

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 31 मार्च 2018

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अप्रैल 2018

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटी सुधार की तिथि: 02 मई 2018-08 मई 2018 तक

CG PSC Recruitment notification 2018:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) रायपुर ने गृह ( पुलिस ) विभाग के अंतर्गत साइंटिफिक ऑफिसर ( फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलोजी ) के रिक्त 31 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: