जॉब्स

Govt job 2021: चेन्नई मेट्रो में निकली इंटर्न ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

Govt job 2021: चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटिड (CMRL) ने इंटर्न ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई..
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2021, 5:44 PM IST
Feature image

Govt job 2021: यदि आप इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटिड (CMRL) सुनहरा मौका लेकर आई है। चेन्नई मेट्रो ने इंटर्न ट्रेनी पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे सीएमआरएल की आधिकारिक वेबसाइट chennaimetrorail.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

चेन्नई मेट्रो द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 है।

वैकेंसी डीटेल्स

इलेक्ट्रिकल - 4 पद

सिविल - 06 पद

आईटी - 02 पद

चार्टर्ड अकाउंटेंट - 02 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन - 02

मैकेनिकल - 01 पद

एनवायरमेंट - 02 पद

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

चेन्नई मेट्रो में इंटर्न ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए इंजीनियरिंग एआईसीटीई या प्रीमियर इंजीनियरिंग संस्थानों, या सरकारी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा, इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जो उम्मीदवार CA कर रहे हैं और आईसीएआई की इंटरमीडिएट एग्जाम में पास हों, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

Published on: