जॉब्स

CRPF 2023: सीआरपीएफ में 9712 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, जल्द करें ऑनलाइन

CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने विभिन्न राज्यों में 9712 ट्रेडमैन/कांस्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सीआरपीएफ की वेबसाइट crpf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

2 min read
CRPF Constable Recruitment 2023

CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने विभिन्न राज्यों में 9712 ट्रेडमैन/कांस्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सीआरपीएफ की वेबसाइट crpf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार सीआरपीएफ कांस्टेबल रिक्ति 2023 के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप को बता दे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई, 2023 कर दी गयी है। सीआरपीएफ कांस्टेबल 2023 के लिए ऑनलाइन परीक्षा, पीएसटी और पीईटी, ट्रेड टेस्ट,और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की इस भर्ती के माध्यम से कुल 9212 पद भरे जाएंगे। इनमें से 9105 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 107 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पात्रता ?

न्यूनतम 10वीं पास उम्मीदवार सीआरपीएफ कांस्टेबल रिक्ति 2023 के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना चाहिए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सीआरपीएफ गृह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई भर्ती योजना/नियमों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल के 9,212 (तकनीकी और ट्रेडमैन) पदों की भर्ती के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान PTET परीक्षा होगी मई में, यहां जानें एग्जाम पैटर्न और सिलेबस


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.inपर जाएँ।
2. व्यक्तिगत विवरण का दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
3. लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपको पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
4. अब इसके बाद लॉगिन करें और श्रेणी का चयन करें और योग्यता विवरण भरें।
5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और परीक्षा शुल्क जमा करें।
6. परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद अपना आवेदन जमा करें।
7. आवेदन कम्प्लीट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा प्राइवेट स्कूल ना करें स्टूडेंट्स के साथ भेदभाव, एडमिशन के नियम हों तर्कसंगत

Published on:
20 Apr 2023 01:36 pm
Also Read
View All