जॉब्स

CSBC Bihar Forest Guard Result 2021: बिहार वनरक्षक और वनपाल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

CSBC Bihar Forest Guard Result 2021: सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने वनपाल और वन रक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार...

2 min read
Apr 19, 2021
Odisha OSSSC JA 2018 final results

CSBC Bihar Forest Guard Result 2021: सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने वनपाल और वन रक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम चेक करने के लिए सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बिहार वनरक्षक भर्ती परीक्षा 16 दिसंबर, 2020 को दो पारीयों आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। वनपाल भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर, 2020 को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की गई थी।

इस भर्ती के जरिए बिहार वनरक्षक के 484 और वनपाल के कुल 236 पदों को भरा जाएगा। उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आगे के चरण के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

बिहार वनरक्षक और वनपाल भर्ती परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, csbc.bih.nic.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर दिए गए संबंधित भर्ती के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। यहां फॉरेस्टर और फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही आगे की टैब में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं। इस पीडीऍफ़ फाइल में उम्मीदवार अपने रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

Web Title: CSBC Bihar Forest Guard and Forester Result 2020 Declared


Published on:
19 Apr 2021 11:23 pm