जॉब्स

Delhi Guest Teacher Vacancy 2020: शिक्षक और काउंसलर्स के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Delhi Guest Teacher Recruitment 2020Delhi Guest Teacher Recruitment 2020 दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति यह भर्ती टीजीटी, पीजीटी, काउंसलर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के पदों पर की जाएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 2:32 PM IST
teacher
लॉकडाउन में अटका शिक्षकों का प्रमोशन

Delhi Guest Teacher Recruitment 2020: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न विषयों में टीजीटी, पीजीटी, काउंसलर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के पदों पर अतिथि शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। निदेशालय द्वारा 25 नवंबर को जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार दिल्ली सरकार के विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों पर गेस्ट टीचर नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध अप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करना होगा। दिल्ली गेस्ट टीचर भर्ती 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

वेतनमान
पीजीटी और इवीजीसी – 1445 रुपये प्रतिदिन
स्पेशल एजुकेशन और टीजीटी – 1403 रुपये प्रतिदिन

How To Apply For Guest Teacher Vacancy 2020
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। निदेशालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार किसी अन्य मोड के किये गये आवेदनों को अस्वीकर कर दिया जाएगा। निदेशालय ने उम्मीदवारों से अप्लीकेशन की हार्ड कॉपी न भेजने की अपील की है।

Published on: