जॉब्स

Sarkari Naukri: 12वीं पास कमा सकते हैं 63000 रुपये, दिल्ली जल बोर्ड में भरे जाएंगे 760 पद

Delhi Jal Board Bharti 2024: दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के तहत दिल्ली सरकार ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के माध्यम से ग्रुप-सी के तहत कुल 760 जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे।

less than 1 minute read
Apr 07, 2024
delhi_jal_board.jpg
Sarkari Naukri

Delhi Jal Board Bharti 2024: दिल्ली में 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के तहत दिल्ली सरकार ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 के माध्यम से ग्रुप-सी के तहत कुल 760 जूनियर असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। यह वैकेंसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती के लिए कब अप्लाई करना, आवेदन शुल्क क्या है, इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।


दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2024 (Delhi Jal Board Bharti 2024) के तहत कुल वैकेंसी में से 85 परसेंट डायरेक्ट रिक्रूटमेंट से भरी जाएंगी और बाकी की 10 परसेंट ग्रुप सी स्टाफ से भरी जाएंगी। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री हो। साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग (English Typing) आनी चाहिए। इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी की स्पीड (Hindi Typing Speed) 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।


इस सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है। डिटेल जानकारी के लिए नोटिस आने का इंतजार करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट udd.delhi.gov.in चेक करते रहें। वहीं इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को महीने के 19,900 रुपये से लेकर अधिकतम 63,200 रुपये की सैलरी दी जाएगी। बता दें, सैलरी लेवल-2 के हिसाब से मिलेगी।

Published on:
07 Apr 2024 02:12 pm