जॉब्स

DU recruitment 2018 – रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Delhi university recruitment 2018, दिल्ली विश्वविद्यालय ने रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के रिक्त 2 पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Mar 04, 2018
DU university

Delhi university recruitment 2018, दिल्ली विश्वविद्यालय ने रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के रिक्त 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


Delhi university में रिक्त पदों का विवरणः
रिसर्च एसोसिएट - 1 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट - 1 पद

Delhi university में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
रिसर्च एसोसिएट - जेनेटिक्स / बायोकेमिस्ट्री या लाइफ साइंसेज से संबंधित क्षेत्र में पीएच.डी.

प्रोजेक्ट असिस्टेंट - जेनेटिक्स में एमएससी।

Delhi university में रिसर्च एसोसिएट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन कैसे करें:

पात्र उम्मीदवार, आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जेनेटिक्स डिपार्टमेंट, दिल्ली विश्वविद्यालय, साउथ कैम्पस, नई दिल्ली - 110021 के पते पर 15 मार्च 2018 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2018

Delhi university recruitment notification 2018:

दिल्ली विश्वविद्यालय ने रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के रिक्त 2 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Updated on:
04 Mar 2018 05:48 pm
Published on:
04 Mar 2018 07:45 pm