जॉब्स

देना बैंक ने निकाली इन पदों के लिए भर्ती, जल्दी करें आवेदन

अगर आप भी इन पदों के लिए योग्य हैं तो 6 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
May 22, 2018
dena-bank-jobs
अगर आप भी इन पदों के लिए योग्य हैं तो 6 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

देना बैंक भुज जोन (गुजरात) ने कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर वैकेंसी निकाली हैं। देना बैंक ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर और फाइनेंसियल लिटरेसी काउंसलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए योग्य हैं तो 6 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण -

बिजनेस कोरेस्पोंडेंट कोऑर्डिनेटर

पद – 01

वेतनमान – 15000 प्रति माह, 2500 (भत्ते) 500 (मोबाइल रिचार्ज)

योग्यता - 10वीं पास होने के साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/बीई/बीसीए/एमसीए/ डिग्री या समकक्ष योग्यता और कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा - 45 वर्ष

योग्यता से जुड़ी से अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें...

फाइनेंसियल लिटरेसी काउंसलर

पद – 01

वेतनमान - 20000

शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

इसके साथ स्थानिय भाषा का ज्ञान होना चाहिए व शिक्षण और कम्प्यूटर चलाने का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा - 65 वर्ष

योग्यता व वेतन से जुड़ी से अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें...

एेसे करें आवेदन -

अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 6 जून 2018 तक जोनल मैनेजर, जोनल ऑफिस-देना बैंक, जी.के जनरल हॉस्पिटल, भुज इस पते पर भेज दें।

Published on:
22 May 2018 04:14 pm